ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में इस दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, श्रीलंका में यहाँ होगा मुकाबला

T20 World Cup 2026: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल आज मुंबई में होगा जारी। भारत और पाकिस्तान का ग्रुप मैच इस दिन। कुल 20 टीमें करती दिखेंगी ट्रॉफी के लिए लड़ाई..

T20 World Cup 2026
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

T20 World Cup 2026: तमाम क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक खबर है। 2026 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। आज शाम 6:30 बजे मुंबई में आईसीसी चेयरमैन जय शाह की मौजूदगी में इस टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच 2025 एशिया कप के तीन हाई-वोल्टेज मैचों के बाद पहली वर्ल्ड कप भिड़ंत होगी। मेजबान भारत का यह तीसरा ग्रुप मैच होगा, भारत ग्रुप A में USA, नामीबिया और नीदरलैंड्स के साथ है। पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में ही होंगे क्योंकि BCCI-PCB समझौते के तहत यह न्यूट्रल वेन्यू है।


यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा। भारत अपना अभियान 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ शुरू करेगा, फिर 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगा। पाकिस्तान के साथ कोलंबो में धमाका करने के बाद आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा। ग्रुप स्टेज में हर दिन तीन मैच खेले जाएंगे। फॉर्मेट 2024 वर्ल्ड कप जैसा ही है। 20 टीमें पांच ग्रुप में बंटीं हैं, हर ग्रुप से टॉप-2 सुपर 8 में जाएंगी, फिर सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा। भारत के सुपर 8 मैच अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता में होंगे, जबकि सेमीफाइनल मुंबई में और फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो यह मैच कोलंबो शिफ्ट हो सकता है।


कुल 20 टीमें इस ट्रॉफी के लिए एक दूसरे से मुकाबला करती दिखेंगी। मेजबान भारत-श्रीलंका के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, USA, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, कनाडा, इटली, नीदरलैंड्स, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान और UAE इनमें शामिल हैं। यह टूर्नामेंट 2024 की ही तरह 55 मैचों का होगा और भारत डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगा।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें