T20 World Cup: बिहार के गया ज़िले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठी के क्रिकेटर शोएब खान का टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूएई में चयन पूरे बिहार और देश के लिए गर्व का विषय बन गया है।
सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद शोएब खान ने लगातार मेहनत और लगन के बल पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाई। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं।
10 फरवरी को शोएब यूएई टीम की ओर से न्यूज़ीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। यह मुकाबला उनके करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव है और बिहार के खेल इतिहास में एक नई मिसाल कायम करेगा।
शोएब की सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनका प्रदर्शन यह संदेश देता है कि प्रतिभा किसी शहर या सुविधाओं की मोहताज नहीं होती।
रिपोर्ट: नितम राज, गया





