ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Shikhar Dhawan Engagement: शिखर धवन ने सोफी शाइन के साथ की सगाई, फैंस को इंस्टाग्राम पर दी खुशखबरी

Shikhar Dhawan Engagement: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई कर ली, इंस्टाग्राम पर फैंस को दी खुशखबरी, अगले महीने होने वाली है शादी।

Shikhar Dhawan Engagement
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Shikhar Dhawan Engagement: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब अपने रिश्ते को खुलकर साझा कर रहे हैं। धवन ने इंस्टाग्राम पर सगाई का फोटो शेयर करते हुए फैंस को यह खुशखबरी दी। बता दें कि धवन, सोफी से 5 साल बड़े हैं।


धवन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया, जिसमें उनके और सोफी के हाथ में सगाई की अंगूठी दिखाई दे रही है। कैप्शन में उन्होंने लिखा "मुस्कुराहटें शेयर करने से लेकर सपनों को शेयर करने तक, हमारे इंगेजमेंट के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर अच्छी शुभकामना के लिए आभारी हैं, क्योंकि हमने हमेशा के लिए एक साथ रहने का फैसला किया है।"


सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। वर्तमान में वह अबू धाबी की एक कंपनी में सेकंड वाइस प्रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। सोफी का जन्म 1990 में हुआ था और वह 36 साल की हैं। उन्होंने मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई लिमरिक इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से पूरी की है।


धवन के लिए 2023 का साल मुश्किलों भरा रहा था। उनका तलाक आयशा मुखर्जी से हुआ था और अपने बेटे से अलग होने के बाद धवन ने कई भावुक पोस्ट भी किए। इसी दौरान चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान धवन को सोफी शाइन के साथ देखा गया। हालांकि टूर्नामेंट पाकिस्तान में हो रहा था, लेकिन भारत अपने मैच दुबई में खेल रहा था।


धवन ने बताया कि उन्होंने सोफी से पहली बार दुबई के एक रेस्टोरेंट में मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि उस दिन सोफी कैमोफ्लाज ट्राउजर और जैकेट में बहुत सुंदर लग रही थीं। वहीं सोफी ने पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा कि धवन का खूबसूरत चेहरा और शरारती आंखें उन्हें आकर्षित कर गई थीं।


अब शिखर और सोफी इंस्टाग्राम पर साथ में वीडियो बनाते हैं और धवन कई मजाकिया वीडियो भी उनके साथ शेयर कर चुके हैं। खबरों के अनुसार, शिखर और सोफी की शादी अगले महीने होने वाली है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें