ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

खतरे में Ravindra Jadeja का ODI करियर, बढ़िया प्रदर्शन के बावजूद इस वजह से कर सकते संन्यास की घोषणा

Ravindra Jadeja: रविंद्र जडेजा ODI से संन्यास ले सकते हैं? गंभीर ने युवाओं को प्रमोट करने का लिया फैसला। फैंस का कहना है कि जडेजा के साथ इंसाफ नहीं किया जा रहा..

Ravindra Jadeja
रविंद्र जडेजा
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Ravindra Jadeja: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के वनडे करियर पर अब सवालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में उनका शानदार प्रदर्शन के बावजूद वे अब लगातार सीरीज से बाहर हैं। रिपोर्ट्स कहती हैं कि नए मुख्य कोच गौतम गंभीर ने युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए जडेजा को साइडलाइन कर दिया है। 36 साल के जडेजा का आखिरी ODI 9 मार्च को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ था।


गंभीर के आने के बाद टीम की स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव आया है। वे 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी में नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह जैसे युवाओं को प्रमोट कर रहे हैं। बीसीसीआई सिलेक्शन कमिटी ने भी ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज के लिए अक्षर पटेल को जडेजा पर तरजीह दी है। गंभीर ने फाइनल से पहले जडेजा की तारीफ की थी, लेकिन अब सूत्र बताते हैं कि उम्र और फॉर्म को देखते हुए उन्हें बाहर रखा जा रहा है। जडेजा T20I से तो 2024 वर्ल्ड कप के बाद रिटायर हो चुके हैं और ODI में भी उनका लगातार बाहर रहना संन्यास की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि, जडेजा ने मार्च में इंस्टाग्राम पर रिटायरमेंट अफवाहों को खारिज किया था।


बताते चलें कि जडेजा का ODI रिकॉर्ड कमाल का है, 204 मैच, 2797 रन (13 फिफ्टी) और 231 विकेट। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में टॉप विकेटटेकर और फ़ाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे और 2025 में विनिंग स्ट्रोक मारा। लेकिन अब टेस्ट में ही उनका फोकस रह गया है। अगर संन्यास लिया तो ये भारत के सबसे वैल्युएबल ऑलराउंडर का अंत होगा। फैंस चाहते हैं कि उन्हें फेयरवेल मैच मिले। गंभीर का ये पीढ़ीगत शिफ्ट सही लगता है, लेकिन जडेजा जैसे प्लेयर को ऐसे साइडलाइन करना दुखद है।


कुल मिलाकर, जडेजा का ODI सफर ढलान पर लग रहा है। उम्मीद है वे खुद फैसला लेंगे और टीम को उनका अनुभव मिलता रहेगा। फैंस दुखी हैं, लेकिन क्रिकेट में भी समय के साथ बदलाव लाजमी है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें