ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

विराट कोहली पर बात करते हुए ये क्या कह गए MS Dhoni? वीडियो वायरल होने पर फैंस ने लिखा "बेहद ख़ास है दोनों की दोस्ती"

MS Dhoni: चेन्नई में एक इवेंट के दौरान एमएस धोनी ने विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते और उनके मनोरंजक व्यक्तित्व पर खुलकर बात की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.. अब फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं

MS Dhoni
MS Dhoni Virat Kohli
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज एमएस धोनी और विराट कोहली न केवल मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी अपनी गहरी दोस्ती और आपस में एक-दूसरे का सम्मान करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में हाल ही में चेन्नई में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में धोनी से विराट कोहली के साथ उनके रिश्ते और उनके व्यक्तित्व के बारे में सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में धोनी ने कहा, “विराट एक अच्छे गायक और डांसर हैं, साथ ही वह मिमिक्री में माहिर हैं। विराट अगर मूड में हों तो बहुत ही मनोरंजक इंसान बन जाते हैं!” धोनी का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।


बताते चलें कि धोनी और कोहली का रिश्ता 2008 से शुरू हुआ था। जब कोहली ने धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम में डेब्यू किया था। दोनों ने 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका भी निभाई थी। जिसके बाद धोनी ने 2014 में टेस्ट और 2017 में सीमित ओवरों की कप्तानी कोहली को सौंप दी और उसके बाद के वर्षों में दोनों के बीच कप्तान-खिलाड़ी का रिश्ता सहज और सम्मानजनक बना रहा। कोहली ने पहले कई बार कहा है कि धोनी ने उनके करियर के शुरुआती दौर में उनका साथ दिया और 2022 में टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर धोनी ही एकमात्र खिलाड़ी थे, जिन्होंने उनसे संपर्क किया था। धोनी ने समय-समय पर कोहली की बल्लेबाजी, फिटनेस और जुनून की तारीफ की है।


अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं खूब आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “धोनी और कोहली का आपसी सम्मान ही तो भारतीय क्रिकेट को खास बनाता है।” एक अन्य ने टिप्पणी की, “दोनों दिग्गजों का यह बंधन अटूट है।” हालांकि, एक यूजर ने धोनी और विराट की तुलना में धोनी और युवराज सिंह के रिश्ते में बॉन्ड की कमी की भी बात कही। बता दें कि धोनी ने पहले भी कोहली को “विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक” बताया है और उनकी भूख, फिटनेस और रन-चेज में योगदान की सराहना की है। दोनों की जोड़ी, जिसे फैंस ‘माहिराट’ कहते हैं IPL में CSK और RCB के मुकाबलों के समय हमेशा चर्चा में रहती है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें