ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

manu bhakar: भारत की स्टार शूटर मनु भाकर की नानी और मामा की मौत, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

manu bhakar: मनु भाकर की नानी और मामा स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ब्रेजा गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

manu bhakar
मनु भाकर की नानी और मामा की मौत
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Manu bhakar: हाल ही में खेल रत्न से सम्मानित हुईं भारत की स्टार शूटर मनु भाकर से जुड़ी एक दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है। मनु भाकर की नानी और मामा की सड़क हादसे में मौत हो गई है।


दरअसल, दो दिन पहले भारत की राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने भारत की स्टार शूटर मनु भाकर को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया था। घर में इसको लेकर खुशी का माहौल था लेकिन इसी बीच खुशी के पल गम में बदल गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनु भाकर के नानी और मामा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों मां-बेटा स्कूटी पर सवार होकर महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ब्रेजा गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।


टक्कर इतना जबरदस्त था कि मनु भाकर की नानी और मामा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ब्रेजा गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मनु भाकर के परिवार में कोहराम मच गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें