ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Cricket News: “IPL में ये लोग छुट्टियाँ मनाने आते हैं”, कामचोर खिलाड़ियों पर बरसे सहवाग, बयान के बाद समर्थन में आए फैंस

Cricket News: सहवाग के इस बयान ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचाकर रख दी है, फैंस का कहना है कि सहवाग बिल्कुल सही हैं, ऐसे खिलाड़ियों की आईपीएल में कोई जगह नहीं जो ईमानदारी से प्रदर्शन न कर सकें.

Cricket News
ग्लेन मैक्सवेल, लियाम लिविंग्स्टन
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Cricket News: भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने वो बात कह दी है जिसके बारे में भारत के तमाम क्रिकेट प्रेमी आज कल लगातार चर्चा कर रहे हैं. ये उन विदेशी खिलाड़ियों के बारे में है जो आईपीएल का इस्तेमाल बस जेब भरने और ऐश करने के लिए कर रहे हैं. इन्हें प्रदर्शन करने से कोई मतलब नहीं है. बस मोटा पैसा लेना है और पूरे सीजन ऐसा आराम करना है मानों किसी छुट्टी पर आए हों. ऐसे खिलाडियों पर हमला बोलते हुए अब सहवाग ने बड़ा बयान दे दिया है.


इन खिलाड़ियों में से विशेष रूप से सहवाग ने ग्लेन मैक्सवेल और लियाम लिविंगस्टन पर आक्रमण किया है. सहवाग ने कहा ऐसे खिलाड़ियों में क्रिकेट के प्रति भूख नजर ही नहीं आती. ये लोग आईपीएल में आते हैं और इसे किसी छुट्टी की तरह समझते हैं. इन्हें न प्रदर्शन करने से मतलब है और न ही खेल पर किसी प्रकार का कोई असर डालना है.


बताते चलें कि ग्लेन मैक्सवेल पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं, अब तक एक भी मैच में इस खिलाड़ी ने ढंग का प्रदर्शन नहीं किया है. वहीं, लिविंग्स्टन की बात करें तो यह RCB का हिस्सा हैं और अब तक के किसी मैच में भी इन्होने एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है. न ही ऐन मौकों पर अपनी टीम के किसी काम आ सके. न कोई मैच फिनिश कर सके और न ही कभी गेंदबाजी करते हुए एक विकेट ले पाने में कामयाब रहे.


ऐसे में सहवाग का कहना तो लाजमी है. इन फ्रॉड खिलाड़ियों को जल्द से जल्द लीग से बाहर करने की मांग फैंस अब जोर शोर से कर रहे हैं. ऐसा लगता है कि इन सभी ने जानबूझ कर यह योजना बनाई है. यही दोनों जब अपने-अपने देश के लिए क्रिकेट खेलते हैं तो इनके प्रदर्शन से पूरा का पूरा मैच पलट जाता है. ऐसे में आईपीएल आने के बाद इन्हें कौन सा सांप सूंघ जाता है यह शोध का विषय है.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें