ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

IPL 2025: पिछली पारी में शतक के बाद अगली पारी में सिल्वर डक, दीपक चाहर ने कुछ इस तरह वैभव को किया 0 पर चलता

IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया, लेकिन अगले ही मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिल्वर डक पर आउट हो गए।

IPL 2025
वैभव सूर्यवंशी
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IPL 2025:14 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL 2025 में 35 गेंदों पर शतक लगाकर इतिहास रचने वाले इस युवा बल्लेबाज का बल्ला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खामोश रहा। IPL 2025 के 50वें मुकाबले में वैभव सिल्वर डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे।


इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 218 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था। ओपनिंग करने उतरे यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पर तेज शुरुआत का जिम्मा था मगर वह संभव नहीं हो पाया। मुंबई की ओर से पहला ओवर दीपक चाहर ने फेंका। वैभव ने ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिड-ऑन पर गई, जहां विल जैक्स ने शानदार कैच लपक लिया। वैभव ने 2 गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता तक नहीं खोल सके। 


दीपक चाहर ने अपनी रणनीति से वैभव को जाल में फंसाया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने जिस तरह इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज और राशिद खान जैसे दिग्गज गेंदबाजों की धुनाई की थी, उसे देखते हुए मुंबई इंडियंस पहले से ही सतर्क थी। चाहर ने फुल लेंथ की गेंद फेंकी, जिस पर वैभव आक्रामक शॉट खेलने गए, लेकिन गलत टाइमिंग के कारण कैच दे बैठे।


ज्ञात हो कि वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 28 अप्रैल 2025 को खेले गए मैच में 38 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 11 छक्के जड़े। मात्र 35 गेंदों में शतक पूरा कर वह IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय और सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने। 14 साल 32 दिन की उम्र में उन्होंने T20 क्रिकेट में सबसे युवा शतकवीर का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, जो पहले विजय जोल के नाम था। 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें