ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

IPL 2025: SRH को बुरी तरह रौंदने के बाद KKR ने अपने नाम किया यह खास कीर्तिमान, अब तक कोई टीम नहीं कर पाई थी यह कारनामा

IPL 2025: आईपीएल में एक से बढ़कर एक टीमें हुई हैं, मगर अब तक कोई भी टीम यह कारनामा करने में कामयाब नहीं हो पाई थी, जो अब SRH ने कर दिया है.

IPL 2025
केकेआर
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IPL 2025: आईपीएल 2025 में KKR की टीम ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक के इतिहास में कोई अन्य टीम नहीं कर पाई थी. इस अद्भुत कीर्तिमान की बदौलत इस टीम ने यह साफ़ कर दिया है कि वे किसी भी अन्य टीम से कम नहीं हैं और असंभव को भी संभव कर दिखाने की ताकत रखते हैं. गुरुवार को हुए मुकाबले में इस टीम ने SRH को 80 रनों के बड़े अंतर से हराया.


इस जीत के साथ ही SRH को इस टीम ने अब तक आईपीएल में कुल 20 बार मात दे दी है. अब ख़ास बात यह है कि इससे पहले यह टीम पंजाब किंग्स और आरसीबी को क्रमशः 21 और 20 बार मात दे चुकी है. आईपीएल में ऐसी और कोई टीम नहीं है जिसने तीन अलग-अलग टीमों को 20 या इससे ज्यादा बार मात दी हो.


बताते चलें कि गुरुवार को हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में इस टीम ने उन्हें बुरी तरह से धूल चटाते हुए मात दी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने SRH के सामने 200 का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसके बाद जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी SRH की टीम महज 120 के स्कोर तक ही पहुंच पाई. जबकि SRH की बल्लेबाजी को सबसे खतरनाक माना जाता है.


ज्ञात हो कि इस सीजन KKR ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 में इन्हें जीत मिली और 2 में हार. वहीं SRH का हाल तो और भी बुरा है. यह टीम 4 में से 3 मैच हार कर अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज है. जिसे देखकर फैंस सदमें में हैं. क्योंकि जिस तरह की शुरुआत इन्होने की थी, सभी को लग रहा था कि इस बार हैदराबाद काफी गंभीर है, मगर फिर सब उल्टा हो गया. देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मैचों में इन टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें