ब्रेकिंग न्यूज़

Sonam Gupta: सोनम गुप्ता बेवफा है.. सोशल मीडिया पर कई साल बाद फिर से क्यों ट्रेंड होने लगा यह नाम? Sonam Gupta: सोनम गुप्ता बेवफा है.. सोशल मीडिया पर कई साल बाद फिर से क्यों ट्रेंड होने लगा यह नाम? Bihar News: महिला CO ने किया खेल...DM ने पकड़ लिया, अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दे दिया यह दंड... Patna Firing Case: पटना के धनरूआ गोलीकांड में पुलिस का एक्शन, 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; दारोगा समेत तीन को मारी थी गोली Patna Firing Case: पटना के धनरूआ गोलीकांड में पुलिस का एक्शन, 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; दारोगा समेत तीन को मारी थी गोली Raja Raghuvanshi Murder Case: कौन है सोनम का आशिक राज कुशवाहा? जिसकी वजह से गई राजा रघुवंशी की जान Bihar Crime News: आर्म्स स्मगलर सस्पेंड ASI सरोज सिंह के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, STF ने बनाई कई टीमें Bihar Crime News: आर्म्स स्मगलर सस्पेंड ASI सरोज सिंह के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, STF ने बनाई कई टीमें Shreyas Talpade FIR: "निवेश लाओ-तिगुना पाओ स्कीम", बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े समेत 15 पर एफआईआर दर्ज Train Accident: लोकल ट्रेन से गिरकर पांच लोगों की मौत, धक्कामुक्की में कंपार्टमेंट से रेलवे ट्रैक पर गिरे

IPL 2025: आज आईपीएल में गुजरात से मुंबई इंडियंस की भिड़ंत, हार्दिक पंड्या की वापसी का कितना होगा असर?

IPL 2025: आईपीएल 2025 का रोमांचक मुकाबला आज, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा.

IPL 2025

29-Mar-2025 01:36 PM

By First Bihar

IPL 2025: आईपीएल 2025 का रोमांचक मुकाबला आज, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीम के लिए यह मैच काफी अहम है, क्योंकि दोनों टीम अपना पहला मुकाबला हार चुकी है। मुंबई इंडियंस आज गुजरात टाइटंस के गढ़ में भिड़ने वाली है। यानि यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जहां दोनों टीमें अपनी पहली हार के बाद जरूरी अंक जुटाने के लिए भिड़ेंगी। 


वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच का सबसे बड़ा पॉजिटिव पहलू उनके कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी है। पांड्या एक मैच के प्रतिबंध के बाद टीम का नेतृत्व करेंगे। वह गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए अहमदाबाद में अपनी पुरानी यादों को ताजा करने की कोशिश करेंगे। वहीं, मुंबई के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब भी टीम के साथ उपलब्ध नहीं हैं, जिससे उनकी गेंदबाजी विभाग को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।


मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

1. रोहित शर्मा 2. रेयान रिकलटन (विकेटकीपर) 3. विल जैक्स 4. सूर्यकुमार यादव 5. तिलक वर्मा 6. हार्दिक पांड्या (कप्तान) 7. नमन धीर 8. मिचेल सैंटनर 9. दीपक चाहर 10. ट्रेंट बोल्ट 11. एस राजू 12. विग्नेश पुथुर


गुजरात टाइटंस के लिए भी यह मुकाबला महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि दोनों टीमें सीजन का अपना पहला मैच हार चुकी हैं और अब हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेंगी। दोनों टीमों के पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है, जिससे मैच में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।


गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

1. शुभमन गिल कप्तान 2. साई सुदर्शन 3. जॉस बटलर (विकेटकीपर) 4 शेरफेन रदरफोर्ड/ग्लेन फिलिप्स 5. शाहरुख खान 6. राहुल तेवतिया 7. राशिद खान 8. अरशद खान 9. आर साई किशोर 11. कगीसो रबाडा 12. मोहम्मद सिराज 12. प्रसिद्ध कृष्णा शामिल है। यह मुकाबला वाकई रोमांचक होने की संभावना है, क्योंकि दोनों टीमें जीत के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार होंगी।