ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

IPL 2025: CSK के दयनीय प्रदर्शन के बाद संन्यास लेने जा रहे MS Dhoni? सुरेश रैना ने बताई अंदर की बात

IPL 2025: चेन्नई की इस सीजन बुरी तरह से फजीहत होने के बाद संभव है कि एमएस धोनी अगले सीजन बतौर खिलाड़ी न दिखें. ऐसे में फैंस चिंतित हैं. इधर सुरेश रैना ने इस बारे में अंदर की बात बता दी है.

IPL 2025
रैना और धोनी
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IPL 2025:  पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने एमएस धोनो के आईपीएल से संन्यास लेने की अटकलों के बीच यह बताया है कि धोनी अगले सीजन आईपीएल में हिस्सा लेंगे या नहीं. इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद दयनीय रहा और अंकतालिका में यह टीम अंतिम स्थान पर काबिज है. 9 ने से धोनी की टीम अब तक 2 ही मैच जीत पाई है और सोशल मीडिया पर इस टीम की जमकर फजीहत की जा रही.


इस बीच काफी संख्या में क्रिकेट फैंस ऐसे हैं, जिनका कहना है कि एमएस धोनी को 2023 में जीत के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था. वह बेकार में ही अब तक आईपीएल में टिके हुए हैं और अपने साथ-साथ टीम की भी फजीहत करवा रहे. इस सीजन के बुरे प्रदर्शन के बाद तो उन्हें गंभीरता पूर्वक इस बारे में सोचना चाहिए और युवाओं को अब टीम को संभालने देना चाहिए.


इस बीच जब सुरेश रैना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने यह कर दिया है कि एमएस धोनी अगले साल भी कहीं नहीं जा रहे. 2026 तक वह आईपीएल खेलेंगे, यही सीजन उनका अंतिम सीजन होगा इस बात की पूरी संभावना है. सुरेश रैना के इस बयान के बाद क्रिकेट फैंस ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर दी हैं. इनमें कुछ फैंस ऐसे हैं जो इस बात से बेहद खुश हैं कि धोनी एक और सीजन आईपीएल खेलते दिखेंगे, जबकि कई फैंस ऐसे भी हैं जो इस बात से बिल्कुल नाखुश हैं.


उनका मानना है कि अब अगले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स का हाल वैसा ही रहने वाला है जैसा इस सीजन देखने को मिला है. धोनी की वजह से फिर टीम कमजोर दिखेगी और दयनीय प्रदर्शन करेगी, इस बार की ही तरह टीम जीते हुए मैच भी गंवा देगी. बताते चलें कि आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब चेन्नई की टीम लगातार 2 सीजन प्लेऑफ्स में जाने में नाकामयाब रही हो. यही नहीं चेपॉक नामक किला भी इस सीजन बुरी तरह से भेद दिया गया है और DC, RCB, SRH जैसी टीमों ने यहां आकर चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी है.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें