ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

IPL 2025 full schedule announcement : कल जारी हो सकता है आईपीएल का फुल शेड्यूल? सामने आ गई तारीख, जानें कहां-कहां खेले जाएंगे मैच

IPL 2025 full schedule announcement: आईपीएल 2025 के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट मिला है. बीसीसीआई जल्द ही इसकी घोषणा कल कर सकती है

IPL 2025 full schedule
IPL 2025 full schedule
© SOCIAL MEDIA
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IPL 2025 full schedule announcement: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सोमवार को आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी कर सकता है। इसके साथ ही शेड्यूल के अलावा मैच के वेन्यू को लेकर भी अहम जानकारी सामने मिली है। खबर यह है कि दिल्ली कैपिटल्स अपने दो मैच विजाग में खेल सकती है। इसके साथ ही इस बार धर्मशाला और गुवाहाटी में भी मैच का आयोजन हो सकता है। 


जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई सोमवार को आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल जारी कर सकती है। इसको लेकर टूर्नामेंट का आयोजन मार्च से होना है। इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स पिछले सीजन की तरह दो होम ग्राउंड रखेगी। वह दिल्ली के साथ-साथ विशाखापट्टनम में भी मैच खेलेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स जयपुर के साथ-साथ गुवाहाटी में भी अपने मैच खेल सकती है। 


मालूम हो कि, आईपीएल की सभी टीमों के होम ग्राउंड हैं। इनके अलावा कुछ और वेन्यू को इस सीजन के लिए चुना जा सकता है। इस सीजन के मैच लखनऊ, कोलकाता, जयपुर, दिल्ली, मुंबई, गुवाहाटी, धर्मशाला और चेन्नई में खेले जा सकते हैं। इनके साथ-साथ बैंगलोर और हैदराबाद में भी मैच आयोजित होंगे। इसके साथ ही पंजाब किंग्स धर्मशाला में दो या तीन मैच खेल सकती है। वहीं राजस्थान की टीम गुवाहाटी में दो मैच खेलेगी। 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईपीएल 2025 का फाइनल मैच 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा सकता है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सीजन का खिताब जीता था। उसने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। लेकिन इस बार केकेआर के लिए खिताब तक पहुंचना आसान नहीं होगा। इस दफे मेगा ऑक्शन के दौरान कई खिलाड़ियों की टीम बदल गई है और इसका टीमों के परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ेगा। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें