ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

IPL 2025: CSK की लगातार चौथी हार के बाद जबरे फैंस ने भी छोड़ा साथ, कहा "इस टीम का तब तक कुछ नहीं हो सकता जब तक ये कमियां दूर नहीं होती"

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार को लगातार अपना चौथा मुकाबला हार गई। जिसके बाद फैंस की उम्मीदें अब पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी हैं।

IPL 2025
ipl 2025
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IPL 2025: मंगलवार को PBKS और CSK के बीच हुए मुकाबले में एक बार फिर CSK को हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन यह CSK की चौथी हार थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस की PBKS ने 220 का लक्ष्य CSK के सामने रखा था। जवाब में CSK 201 तक ही पहुँच सकी और इस मुकाबले को 18 रन से हार बैठी।


हालांकि, कल के मैच में धोनी ने बाकी मैचों की तुलना में अच्छे स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी की, लेकिन वो भी काफी न रहा। इस बल्लेबाज ने 12 गेंद में 27 रन बनाए। फैंस आखिर तक इस बात की उम्मीद लगाए रहे कि जीत संभव है जब तक MSD खड़ा है।


लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चेन्नई की लगातार हार के पीछे कई कारण हैं। पहला कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग नहीं कर रहे। दूसरा फील्डिंग बेकार हो रही। तीसरा अश्विन जैसे खिलाड़ियों को खिलाया जा रहा जो कोई ख़ास असर खेल पर नहीं डाल पा रहे। न जडेजा का गेंदबाजी में सही से इस्तेमाल हो रहा और न नूर अहमद का।


ऐसे में अब फैंस भी इस टीम से आशा लगा-लगाकर थक चुके हैं। अंकतालिका में यह टीम 9वें स्थान पर है। 8वें पर मुंबई इंडियंस जबकि 10वें पर SRH काबिज है। देखना दिलचस्प होगा कि इतनी फजीहत के बाद अब आगे के मैचों में इस टीम की क्या रणनीति होती है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें