ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

KKRvsGT: 8 पारियों में 5 अर्धशतक, अब ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा, गुजरात टाइटन्स के इस बल्लेबाज के मुरीद हुए क्रिकेट फैंस

KKRvsGT: गुजरात के इस बल्लेबाज ने इस सीजन खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा जमा लिया है, 8 पारियों में इस युवा बल्लेबाज ने कुल 5 अर्धशतक ठोक डाले हैं जिसके बाद इस खिलाड़ी की चर्चा विश्व भर में हो रही है.

KKRvsGT
साईं सुदर्शन
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KKRvsGT: आईपीएल 2025 का 39वां मुकाबला गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच कोलकाता में खेला जा रहा है. जहाँ गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ 198 रन ठोक डाले हैं. इस दौरान गुजरात के बल्लेबाजों में से सबसे ज्यादा रन कप्तान शुभमन गिल ने बनाए. गिल ने महज 55 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 90 रन बनाए.


उनके बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे साईं सुदर्शन जिन्होंने 36 गेंद में 52 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने 23 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली. हालांकि इस दौरान सबसे विशेष पारी साईं सुदर्शन की रही, आईपीएल 2025 में यह उनका पांचवा अर्धशतक था. पिछली 8 पारियों में 5 अर्धशतक लगाना कोई बच्चों का खेल तो है नहीं.


साईं सुदर्शन की यह निरंतरता दर्शाती है कि वह कितने मंझे हुए खिलाड़ी हैं. बताते चलें कि अपनी इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही इस बल्लेबाज ने ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा जमा लिया है. 8 पारियों में 52 की औसत से 417 रन बनाने वाले इस बल्लेबाज ने क्रिकेट फैंस को अपना दीवाना बना लिया है. इस सीजन सबसे ज्यादा रन मारने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इस मामले में निकलस पूरन 368 रनों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं.


वहीं बात अगर इस सीजन के अंकतालिका के बारे में की जाए तो गुजरात की टीम फिलहाल 7 में से 5 जीत के साथ अंकतालिका में टॉप पर काबिज है. युवा कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में यह टीम इस सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन करके दिखला रही है. वहीं साईं सुदर्शन और जोस बटलर इत्यादि जैसे बल्लेबाजों का फॉर्म में होना कप्तान गिल की योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने में काफी सहायता कर रही है.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें