ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

IND vs SA T20I: खतरे में विराट कोहली का वर्षों पुराना रिकॉर्ड, युवराज का शिष्य आज रचेगा इतिहास?

IND vs SA T20I: T20I में अभिषेक शर्मा के पास आज विराट के 9 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका, मात्र इतने रन जड़ते ही इतिहास रच देगा युवराज सिंह का यह चेला..

IND vs SA T20I
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IND vs SA T20I: 2025 अभिषेक शर्मा के लिए सपनों के जैसा साल रहा है। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक 39 टी20 मैचों में 1533 रन ठोक डाले हैं, जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। इनका औसत 41.43 का रहा है और स्ट्राइक रेट ने विरोधी गेंदबाजों की नींद उड़ा रखी है। इससे वे विराट कोहली के उस रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं जो नौ साल से अटूट था। कोहली ने 2016 में 31 मैचों में 1614 रन बनाए थे, जिसमें चार शतक और 14 अर्धशतक थे। अब अभिषेक को यह कीर्तिमान तोड़ने के लिए सिर्फ 81 रन चाहिए।


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज इस वक्त 1-1 से बराबर है। पहले मैच में कटक में भारत ने 101 रन से जीत हासिल की, लेकिन दूसरे मैच में न्यू चंडीगढ़ में दक्षिण अफ्रीका ने 51 रन से भारत को हराकर करारा जवाब दिया। अभिषेक पहले मैच में सस्ते में आउट हो गए थे जबकि दूसरे में 8 गेंदों पर 17 रन जड़े जिसमें दो छक्के शामिल थे। इसी के साथ वे टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक साल में 50+ छक्के लगाने वाले चुनिंदा भारतीयों में शामिल हो गए। अब तीसरा मैच 14 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा।


धर्मशाला की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है और अभिषेक जैसे आक्रामक ओपनर के लिए यह मौका परफेक्ट है। अगर वे बड़ी पारी खेलते हैं, तो न सिर्फ रिकॉर्ड टूटेगा बल्कि भारत को सीरीज में बढ़त भी मिल सकती है। इस साल अभिषेक ने आईपीएल, घरेलू टी20 और अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगातार रन बनाए हैं, जो उनकी उम्दा फॉर्म का सबूत है। कोहली का रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं है, लेकिन अभिषेक की मौजूदा लय देखते हुए यह संभव लग रहा है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें