ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

IND vs SA: वनडे सीरीज से पहले धोनी के घर पहुंचे Virat Kohli समेत ये खिलाड़ी, डिनर के बाद माही खुद पहुंचे होटल छोड़ने

IND vs SA: रांची में IND vs SA वनडे सीरीज से पहले एमएस धोनी ने विराट कोहली, ऋषभ पंत और रुतुराज गायकवाड़ को घर पर डिनर के लिए बुलाया। डिनर के बाद धोनी ने विराट को अपनी कार से होटल ड्रॉप किया..

IND vs SA
धोनी और कोहली
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IND vs SA: कल गुरुवार को रांची की ठंडी शाम वहां के क्रिकेट दीवानों के लिए खास रही। IND vs SA तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से ठीक दो दिन पहले धोनी ने अपनी फार्महाउस में एक अनौपचारिक डिनर पार्टी रखी थी। इसमें विराट कोहली, ऋषभ पंत और रुतुराज गायकवाड़ जैसे सितारे पहुंचे। बुधवार को लंदन से रांची लौटे कोहली ने प्रैक्टिस सेशन के बाद सीधे माही के घर का रुख किया और वो भी पुलिस एस्कॉर्ट के साथ। फैंस अपने सितारे को देखने के लिए लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। ऐसे में गाड़ी के अंदर मौजूद कोहली की मुस्कान ने सबका दिल जीत लिया। ये नजारा ऐसा था जैसे पुरानी यादें ताजा हो गईं।


डिनर के बाद एमएस धोनी खुद अपनी लग्जरी कार में विराट कोहली को होटल ड्रॉप करने निकल पड़े। वीडियो में माही ड्राइविंग सीट पर और कोहली पास की सीट पर बैठे थे। इस दौरान दोनों बातें करते हुए और हंसते हुए देखे गए। सोशल मीडिया पर ये क्लिप तुरंत वायरल हो गई और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कोहली के साथ साथ पंत ने भी धोनी के साथ पुरानी यादें ताजा कीं, ऋषभ ने हमेशा ही माही को अपना मेंटर माना है और रुतुराज तो सीएसके का हिस्सा ही रह चुके हैं, उनके लिए ये तो घर जैसा ही था।


30 नवंबर को JSCA स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे से पहले ये ब्रेक खिलाड़ियों के लिए परफेक्ट था। आखिरी बार भारत ने रांची में 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेला था। अब KL राहुल की कप्तानी में और शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में विराट-रोहित की यह जोड़ी टीम को नई ऊर्जा देगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार का बदला दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज में किस प्रकार लेती है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें