ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

INDvsENG: इंग्लैंड के ओवल में इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, यह दिग्गज है सचिन से भी आगे

INDvsENG: केनिंग्टन ओवल में इन भारतीय बल्लेबाजों के नाम हैं सर्वाधिक रन। इस मामले में सचिन तेंदुलकर नहीं बल्कि यह दिग्गज है नंबर 1.. इसी मैदान में होगा फ़ाइनल टेस्ट मैच।

INDvsENG
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

INDvsENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का पांचवां और अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल में शुरू होगा। भारत फिलहाल इसमें 1-2 से पीछे है और सीरीज को 2-2 से बराबर करने के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है। जबकि इंग्लैंड की टीम 3-1 से सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। ओवल की पिच पर भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन हमेशा उल्लेखनीय रहा है और इस बार भी फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं।


इस मैदान में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो उसमें राहुल द्रविड़ टॉप पर हैं। उन्होंने 2002 से 2011 तक तीन टेस्ट में 110.75 की औसत से 443 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक (146 और 217) शामिल हैं। उनका 217 रनों का स्कोर ओवल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस मामले में सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने छह पारियों में 272 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक (91, 82, 54) शामिल हैं। जबकि रवि शास्त्री तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने दो टेस्ट में 253 रन बनाए हैं, जिसमें 1982 में 187 रनों की यादगार शतकीय पारी शामिल है।


वहीँ, केएल राहुल ने इस मैदान में दो टेस्ट में 249 रन बनाए, जिसमें 2018 की 149 रनों की शतकीय पारी भी शामिल है। उनके बाद नंबर आता है गुंडप्पा विश्वनाथ का जिन्होंने ओवल में 1971 से 1982 तक तीन टेस्ट में 48.20 की औसत से 241 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक (85, 71, 68) शामिल हैं।


बताते चलें कि भारत के लिए यह टेस्ट चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत की अनुपस्थिति से टीम पहले से ही दबाव में रहेगी। ओवल में 1971 में भारत ने पहली बार टेस्ट जीता था और 2021 में 157 रनों से जीत हासिल की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस आखिरी मैच में भारतीय टीम किस प्रकार जीत अर्जित कर सीरीज को ड्रॉ करती है। साथ ही यह भी कि इस टेस्ट मैच में भारत की तरफ से कौन सा बल्लेबाज हीरो बनकर सामने आता है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें