ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

INDvsENG: अंतिम टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया में कई बदलाव, इन खिलाड़ियों पर होगा सीरीज ड्रॉ कराने की जिम्मा

INDvsENG: भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टेस्ट में शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया चार बदलावों के साथ उतर सकती है। ठाकुर, बुमराह, पंत का बाहर जाना तय, इन्हें मिलेगा मौका।

INDvsENG
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

INDvsENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का पांचवां और अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल में शुरू होगा। इंग्लैंड ने 2-1 की बढ़त के साथ अपनी प्लेइंग 11 में चार बदलावों की घोषणा कर दी है और अब खबर आ रही है कि भारतीय टीम भी चार बदलावों के साथ इस मैच में उतरने की तैयारी में है।


रिपोर्ट के अनुसार भारतीय कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर चार बदलावों पर विचार कर रहे हैं। पहला बदलाव शार्दुल ठाकुर की जगह करुण नायर की वापसी होगी। नायर को पहले मौके मिले थे, लेकिन वह खास प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। दूसरा बदलाव तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका देना है, जिनका प्रदर्शन भी पिछले टेस्ट में औसत ही रहा था।


तीसरा बदलाव जसप्रीत बुमराह की जगह आकाश दीप का होगा जो मैनचेस्टर टेस्ट में पीठ दर्द के कारण नहीं खेले थे। बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जा रहा है। जबकि चौथा बदलाव विकेटकीपर के रूप में होगा, जहाँ चोटिल ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया जाएगा। जुरेल ने पिछले दो टेस्ट में विकेटकीपिंग की है और अब बल्लेबाजी में भी योगदान देंगे।


संभावित भारतीय प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।


पिच और मौसम का हाल

ओवल की पिच पर हल्की हरी घास है जो शुरुआती सत्रों में सीमरों के लिए मददगार होगी लेकिन बाद में बल्लेबाजी आसान हो सकती है। इस सीजन में ओवल में 22 प्रथम श्रेणी मैचों में सीमरों ने 617 विकेट लिए हैं, जबकि स्पिनरों ने केवल 79 विकेट हासिल किए हैं। मौसम की बात करें तो गुरुवार को हल्की बारिश और बादल छाए रहने की भी संभावना है जो तेज गेंदबाजों को फायदा दे सकती है। हालांकि बारिश के कारण इस मैच के पूरा होने पर भी खतरा मंडरा रहा है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें