ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Gautam Gambhir Mother Heart Attack: गौतम गंभीर की मां को आया हार्ट अटैक, इंग्लैंड सीरीज छोड़ अचानक भारत लौटे

Gautam Gambhir Mother Heart Attack: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड दौरे के बीच अपनी मां की तबीयत बिगड़ने पर भारत लौट आए हैं। उनकी मां को हार्ट अटैक आया था और वे ICU में भर्ती हैं।

Gautam Gambhir Mother Heart Attack
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Gautam Gambhir Mother Heart Attack: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ की तैयारी कर रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अचानक भारत लौट आए हैं।


जानकारी के अनुसार, गौतम गंभीर की मां सीमा गंभीर को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि राहत की बात यह है कि वह अब खतरे से बाहर हैं। गौतम गंभीर 7 जून को टीम के साथ लंदन पहुंचे थे और टीम फिलहाल बेकेनहैम में अभ्यास कर रही है। 


शुक्रवार से वहां एक इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच शुरू होना था, लेकिन उससे पहले ही उन्हें आपात स्थिति में भारत लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, गंभीर 17 जून को फिर से इंग्लैंड लौटेंगे और 20 जून से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मुकाबले से पहले टीम से जुड़ जाएंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जाएगा।


गौतम गंभीर की मां सीमा गंभीर गृहिणी हैं और उनके पिता दीपक गंभीर टेक्सटाइल व्यवसायी हैं। गंभीर की एक छोटी बहन हैं जिनका नाम एकता गंभीर है। वहीं पत्नी का नाम नताश जैन है। गंभीर की शादी साल 2011 के अक्टूबर महीने में हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें