ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Cricket News: रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सामने आया क्रिस गेल का बड़ा बयान, कहा “इन दोनों को तब तक खेलना चाहिए जब तक..”

Cricket News: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक बड़ा बयान देते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य पर काफी कुछ कहा है.

Cricket News
विराट कोहली और रोहित
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Cricket News: दिग्गज कैरिबियाई बल्लेबाज रह चुके क्रिस गेल ने भारतीय क्रिकेट, विशेषकर रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. जो फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बयान से एक बात तो समझ में आ गया है कि भले ही भारत के क्रिकेट फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक समय के लिए कम आंक लें मगर विदेशी खिलाड़ी जानते हैं कि ये दोनों कितने बहुमूल्य हैं.


हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब क्रिस गेल से भारतीय क्रिकेट के भविष्य और उसमें रोहित-कोहली के योगदान के बारे में चर्चा की गई तो उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली में अभी काफी क्रिकेट बचा हुआ है. इन दोनों को अभी से ही समाप्त मान लेना बेवकूफी है. क्रिकेट जगत को इन दोनों की जरुरत है जब तक संभव हो.


क्रिस गेल का यह बयान उन नफरत फैलाने वाले फैंस के गाल पर तमाचा था जो आए दिन विराट कोहली और रोहित शर्मा से संन्यास ले लेने को कहते रहते हैं. दोनों ने मिलकर हाल ही में टीम इंडिया को टी20 विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई है. अब आगे इन दोनों की नजरें 2027 में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप पर टिकी हैं.


रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा देश भर के करोड़ों क्रिकेट फैंस भी यही चाहते हैं कि संन्यास लेने से पहले एकदिवसीय विश्वकप को जीता जाए और 15 साल के सूखे को ख़त्म किया जाए. अब देखना दिलचस्प होगा की तब तक ये दोनों बल्लेबाज अपनी फिटनेस को किस प्रकार मेनटेन कर पाते हैं क्योंकि उनका विश्वकप में प्रदर्शन कैसा होगा, यह पूरी तरह से दोनों के फिटनेस पर ही निर्भर करता है.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें