ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Champions Trophy : चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का एलान, गिल बनें उपकप्तान तो सिराज हुए बाहर; गंभीर नही आए नजर

Champions Trophy : आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलेगी.

Champions Trophy
Champions Trophy
© SOCIAL MEDIA
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Champions Trophy :आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा की। इस दौरान देखने वाली बात यह है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर नजर नहीं आए। इसके बाद अब कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि कुछ अनबन की वजह से यह निर्णय अंतिम समय में लिया गया है। क्योंकि, पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा तेज है। 


दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी, जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित थे। चैम्पियंस ट्रॉफी इस बार 'हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और दुबई में खेला जाना है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होगा। जबकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलेगी। 


सबसे बड़ी बात भी है कि चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है। जबकि मोहम्मद सिराज स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बन सके हैं। इतना ही नहीं 'चोटिल' जसप्रीत बुमराह को भी टीम में जगह मिली है। जबकि यशस्वी जायसवाल पहली बार वनडे टीम का हिस्सा बने है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी 14 महीने बाद वनडे टीम में लौटे हैं। अर्शदीप सिंह की भी टीम में जगह मिली है। 


चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर का नाम शामिल किया गया है। ऐसे में अब सबकुछ तय कर लिया गया है। 


इधर, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे। टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। इसके लिए भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं।  उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं। जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है। सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें