ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

BCCI Central Contract 2025: बिहार के 3 लाल BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल, अब हर साल मिलेंगे इतने करोड़ रुपए

BCCI Central Contract 2025: BCCI ने अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है और इस लिस्ट में बिहार के तीन खिलाड़ियों को जगह दी गई है. जिनमें शामिल हैं ईशान किशन, आकाशदीप और मुकेश कुमार.

BCCI Central Contract 2025
आकाशदीप, ईशान किशन, मुकेश कुमार
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BCCI Central Contract 2025: बिहार के तमाम क्रिकेट फैंस के लिए एक शानदार खबर सामने आ रही है. BCCI ने सोमवार को अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी है और इसमें राज्य के तीन खिलाड़ियों को जगह दी गई है. इस लिस्ट में एक बार फिर से ईशान किशन की वापसी हो गई है. जबकि उनके अलावा गोपालगंज के मुकेश कुमार और रोहतास के आकाशदीप का नाम भी लिस्ट में शामिल हैं.


इन तीनों ही खिलाड़ियों को ‘ग्रेड c’ में रखा गया है. अब इन तीनों खिलाड़ियों को BCCI की तरफ से हर वर्ष एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे. बताते चलें कि यह कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीम में उनका रोल कितना महत्वपूर्ण है इस आधार पर तय किया जाता है. बिहार के इन तीन खिलाड़ियों का नाम लिस्ट में शामिल होने को राज्य के लिए एक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है.


बता दें कि इस वर्ष आईपीएल की शुरुआत में ही SRH की तरफ से खेलते हुए ईशान किशन ने शतकीय पारी खेली थी. जिसके जरिए उन्होंने BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल होने के लिए एक मजबूत दावेदारी पेश कर दी थी. उनका दमदार प्रदर्शन BCCI के महत्वपूर्ण सदस्यों की नजरों में आया और आखिरकार उनकी वापसी इस लिस्ट में हो ही गई.


ज्ञात हो कि पिछले साल ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट खेलने से इनकार कर दिया था जिसकी वजह से उन्हें इस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. इधर मुकेश कुमार को 2023 वेस्टइंडीज दौरे पर पहली बार टीम इंडिया में शामिल होने का मौका मिला था, खेल के तीनों प्रारूप में वह टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर चुके हैं. वहीं, आकाश दीप को पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरिज में मौका दिया गया था, पहले ही मैच में 3 विकेट चटका कर उन्होंने काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें