ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट; 8 टीमें होंगी शामिल

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह T20 फॉर्मेट में 9 से 28 सितंबर तक UAE में खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान मुकाबला 14 सितंबर को होगा। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी।

Asia Cup 2025
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाएगा और T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। यह आयोजन ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के तहत किया जा रहा है, जिसे भारत और श्रीलंका मिलकर आयोजित करेंगे।


इस बार एशिया कप में 8 टीमें भाग लेंगी। जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग, ओमान और यूएई शामिल है। टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई, हांगकांग और ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ओमान की टीमें होंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच पहले मुकाबले से होगी।


भारत के मैचों के शेड्यूल की बात करें तो 10 सितंबर को भारत और यूएई, 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान और 19 सितंबर को भारत और ओमान के बीच मुकाबला होगा। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिससे दोनों टीमों के बीच लीग स्टेज में ही मुकाबला होगा।


बता दें कि हाल ही में BCCI ने ढाका में आयोजित एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में शारीरिक रूप से शामिल होने से इनकार कर दिया। इसके पीछे भारत-बांग्लादेश के बीच चल रहे कूटनीतिक तनाव का हवाला दिया गया। BCCI की ओर से उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बैठक में वर्चुअली भाग लिया। इस तनाव का असर क्रिकेट पर भी पड़ा है, जिसके कारण अगस्त 2025 में प्रस्तावित भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज़ को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें