ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Asia Cup 2025: एशिया कप स्क्वाड के लिए BCCI नहीं करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस? जानें... अब कैसे होगा टीम इंडिया का एलान

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। BCCI इस बार प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेगी और टीम का ऐलान वेबसाइट या प्रेस रिलीज के जरिए किया जा सकता है। जानें... पूरी खबर!

Asia Cup 2025
एशिया कप 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की तैयारियों में सभी टीमें जुट गई हैं और अपने-अपने सबसे मजबूत स्क्वाड की घोषणा कर रही हैं। पाकिस्तान पहले ही अपनी टीम घोषित कर चुका है, जिसमें कप्तान बाबर आज़म और विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान को टीम से बाहर रखा गया है। यह फैसला फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों के लिए चौंकाने वाला रहा। इसी बीच, अब सभी की निगाहें भारतीय टीम की घोषणा पर टिकी हैं।


पहले खबर थी कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर 19 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भारतीय स्क्वाड की घोषणा करेंगे। लेकिन अब क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के भीतर इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाए या नहीं। यदि ऐसा होता है तो संभवतः टीम की घोषणा वेबसाइट या प्रेस रिलीज़ के जरिए की जाएगी, जो कि हालिया वर्षों की परंपरा से अलग एक अप्रत्याशित निर्णय होगा।


बताया जा रहा है कि मुंबई में चयन समिति जल्द ही बैठक कर सकती है, जिसमें स्क्वाड को अंतिम रूप दिया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो शुभमन गिल को टी20 स्क्वाड से बाहर रखा जा सकता है, वहीं यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को भी टीम में शामिल किए जाने पर संशय बना हुआ है। इससे यह संकेत मिलता है कि चयन समिति इस बार कुछ बड़े बदलावों की ओर बढ़ रही है।


एशिया कप 2025 शेड्यूल के अनुसार भारत को ग्रुप A में पाकिस्तान, ओमान और UAE के साथ रखा गया है। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE से, दूसरा 14 सितंबर को पाकिस्तान से और तीसरा 19 सितंबर को ओमान से होगा। इन मैचों से पहले टीम चयन को लेकर बनी अनिश्चितता, फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना यह होगा कि बीसीसीआई प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टीम का ऐलान करता है या वेबसाइट पर साइलेंट रिलीज़ से सभी को चौंकाता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें