ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Vinayaka Chaturthi: विनायक चतुर्थी 2025 कब, गणपति बप्पा की पूजा और दान का महत्व

विनायक चतुर्थी भगवान गणेश की उपासना का विशेष पर्व है, जिसे हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करने का विधान है।

Vinayaka Chaturthi
Vinayaka Chaturthi
© Vinayaka Chaturthi
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Vinayaka Chaturthi: हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। फाल्गुन माह में विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा करने से सभी संकटों से छुटकारा मिलता है। इस दिन पूजा करने के बाद श्रद्धा अनुसार दान करना चाहिए। विनायक चतुर्थी पर राशि अनुसार दान करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती और हमेशा तिजोरी भरी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि के जातक को किस चीज का दान करना कल्याणकारी साबित होता है।


विनायक चतुर्थी 2025 शुभ मुहूर्त (Vinayak Chaturthi 2025 Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 02 मार्च को रात 09 बजकर 01 मिनट पर हो रही है और तिथि का समापन 03 मार्च को शाम 06 बजकर 02 मिनट पर होगा। ऐसे में 03 मार्च को विनायक चतुर्थी व्रत किया जाएगा।


राशि अनुसार दान

मेष राशि: गेहूं का दान करें, भगवान गणेश प्रसन्न होंगे।

वृषभ राशि: सफेद चीजों का दान करें, इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होगा।

मिथुन राशि: मूंग दाल का दान करें, बुध ग्रह मजबूत होगा।

कर्क राशि: धन का दान करें, मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

सिंह राशि: शहद का दान करें, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि: फल का दान करें, सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

तुला राशि: चीनी का दान करें, चंद्र दोष दूर होगा।

वृश्चिक राशि: लाल रंग के वस्त्र का दान करें, वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा।

धनु राशि: तुलसी का दान करें, मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

मकर राशि: हरे रंग के कपड़ों का दान करें, गणेश जी प्रसन्न होंगे।

कुंभ राशि: गेहूं का दान करें, अन्न के भंडार कभी खाली नहीं होंगे।ृ

मीन राशि: केले के पौधे का दान करें, श्री हरि की कृपा प्राप्त होगी।

इस प्रकार, विनायक चतुर्थी पर राशि अनुसार दान करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है और भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें