मुजफ्फरपुर: पशु व्यवसायी से लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, कैश भी बरामद सरैया बाजार से अयोध्या के लिए 17वां जत्था रवाना, अजय सिंह का हुआ जोरदार स्वागत Bihar News: ‘परिवार बचाओ, संपत्ति बचाओ यात्रा पर निकले हैं तेजस्वी’ रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला Bihar News: ‘परिवार बचाओ, संपत्ति बचाओ यात्रा पर निकले हैं तेजस्वी’ रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला बड़हरा में माई-बहन सम्मान योजना को मिला जबरदस्त समर्थन, 50 हज़ार से अधिक फॉर्म जमा Traffic Challan: माफ होंगे 12.93 लाख गाड़ियों के चालान, वाहन मालिकों को मिली बड़ी राहत Traffic Challan: माफ होंगे 12.93 लाख गाड़ियों के चालान, वाहन मालिकों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त का मामला, BJP एमएलए से EOU ने तीन घंटे तक की पूछताछ; अब JDU विधायक की बारी Bihar Politics: बिहार में विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त का मामला, BJP एमएलए से EOU ने तीन घंटे तक की पूछताछ; अब JDU विधायक की बारी मोतिहारी के इन सरकारी स्कूलों में 'चवन्नी' का काम नहीं और BSEIDC से करोड़ों की अवैध निकासी ! खुलासे के बाद भी भुगतान को लेकर 'पटना' भेजी जा रही सैकड़ों फाइल
16-Jul-2025 01:51 PM
By FIRST BIHAR
Mahayagya: महायज्ञ के संरक्षक स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश के प्रगति,विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से आहुत यह महायज्ञ बिहार के लोगों के समग्र विकास में कारगर साबित होगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि माता ललिता के आशीर्वाद से भारत विश्वगुरु बनेगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की शोभा यात्रा में मुजफ्फरपुर के लोगों का अपार समर्थन प्राप्त कर मन आह्लादित हो गया है।
शोभा यात्रा का नेतृत्व युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने किया। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जयसवाल खड़ी भंडार सभागार में पहुंचकर माता ललिता के मूर्ति के स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। शोभा यात्रा में पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक बेबी कुमारी, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक उपेंद्र भाई त्यागी, जद(यू) के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद, भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष विवेक कुमार, भाजपा पश्चिमी अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, रंजन कुमार, विजय कुमार सिंह चुन्नु, प्रकाश रंजन शाही, प्रो. ममता रानी, प्रो. मधु सिंह, राशि खत्री, छोटे लाल गुप्ता, शशि रंजन, भारत रत्न यादव, सोनु मिश्रा, अनिकेत झा, मनोरंजन कुशवाहा, डा. अशोक शर्मा, मनोज शर्मा, अभिजीत शर्मा, बीरेन्द्र सिंह प्रमुखता के साथ शामिल रहे।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम बिहार और देश की प्रगति हेतु माता ललिता के शरण में हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के साथ बिहार खड़ा है।श्री सिंह ने कहा तिरहुत प्रमंडल की जनता सनातन धर्म के ध्वज के साथ मुजफ्फरपुर के सड़क पर माता ललिता के शरण में है। प्रकाश रंजन शाही ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस मौके पर भजन गायकों ने माता के भाजन का श्रवण किया। महायज्ञ में तीन करोड़ बार श्री ललिता सहस्रनाम के मंत्रों का पाठ होगा और श्रीयंत्र पर कुमकुम से अर्चन भी होगा।
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जयसवाल ने कहा कि हमारी शक्ति सनातन धर्म है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह लगातार देश भर में सनातन धर्म के उत्थान हेतु काम कर रहे हैं। डा. जयसवाल ने कहा कि ललिता मां से बिहार के सर्वांगीण विकास हेतु प्रार्थना करता हूँ। डा. जयसवाल ने कहा की सनातन धर्म भारत की ताक़त है।