ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

शारदीय नवरात्रि 2025: क्यों चढ़ाया जाता है मां दुर्गा को लाल गुड़हल का फूल? जानिए.. धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। माता को गुड़हल के फूल काफी प्रिय हैं। जानिए क्यों मां दुर्गा को लाल गुड़हल का फूल चढ़ाया जाता है और इससे क्या लाभ होते हैं।

Navratri 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Navratri 2025: नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा के नौ विभिन्न रूपों की उपासना का प्रतीक है। यह नौ दिवसीय त्योहार पूरे भारत में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। प्रत्येक दिन का विशेष महत्व होता है और हर दिन देवी के एक विशिष्ट स्वरूप की पूजा की जाती है।


इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत सोमवार, 22 सितंबर से हो रही है। खास बात यह है कि इस बार चतुर्थी तिथि दो दिन पड़ने के कारण नवरात्रि 10 दिनों तक मनाई जाएगी। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लाल गुड़हल का फूल अर्पित करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इसका धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से गहरा महत्व है।


लाल रंग ऊर्जा, साहस और शक्ति का प्रतीक है, जो मां दुर्गा के उग्र और शक्तिशाली रूप से जुड़ा हुआ है। गुड़हल का लाल फूल देवी की इसी शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। मान्यता है कि मां दुर्गा को लाल गुड़हल अर्पित करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सफलता प्राप्त होती है।


इस फूल को अर्पित करने से घर में धन-धान्य, सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। गुड़हल का फूल चढ़ाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है। यह फूल प्रेम और स्नेह का प्रतीक भी माना जाता है। मां दुर्गा को यह फूल चढ़ाने से जीवन में सच्चा प्यार और सुख मिलता है।


डिस्क्लेमर: यह जानकारी विभिन्न धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। फर्स्ट बिहार इस बात की पुष्टि नहीं करता कि यह सभी के लिए समान रूप से प्रभावी हो। किसी भी धार्मिक उपाय या जानकारी को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या आचार्य से सलाह अवश्य लें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें