ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Makar Sankranti: मकर संक्रांति के मौके पर ससुराल में हैरान रह गए दामाद जी, सास-ससुर ने परोस दिए 470 प्रकार के लजीज व्यंजन

Makar Sankranti: मकर संक्रांति के मौके पर पुडुचेरी के यामन में एक नए दामाद का ऐसा स्वागत हुआ कि दामाद के साथ साथ इस नजारे को देखने वाले लोग भी हैरान रह गए. ससुराल में दामाद के सामने 470 प्रकार के व्यंजन परोसे गए.

Makar Sankranti
470 व्यंजन के साथ दामाद का स्वागत
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Makar Sankranti: मकर संक्रांति का त्योहार देश के कई राज्यों में विशेष रूप से मनाया जाता है। तेलगू राज्यों में मकर संक्रांति की बात ही कुछ और है। आंध्र प्रदेश के लोग इस त्योहार को अपने गांव जाकर पूरे परिवार और सगे संबंधियों के साथ मनाते हैं। इस दौरान मेहमाननवाजी भी खूब होती है।


मकर संक्रांति के दिन आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले की मेहमान नवाजी कि तो पुछिए ही मत। इस त्योहार में यहां दामादों की खास खातिरदारी की जाती है। अगर किसी के घर में नया दामाद आया है तो सभी की नजर उसी के ऊपर होती है। पुडुचेरी के यामन में एक नए दामाद के साथ ऐसा वाक्या हुआ कि लोग हैरान रह गए। ससुराल में नए दामाद के सामने 470 प्रकार के व्यंजन परोसे गए।


यहां मजेती सत्यभास्कर, वेंकटेश्वरी दंपति की बेटी हरिन्या की शादी पिछले साल ही विजयवाड़ा के एक कारोबारी साकेत के साथ हुई थी। मकर संक्रांति के मौके पर नए दामाद को ससुराल से बुलावा भेजा गया था। दामाद जी ससुराल पहुंचे तो रात्रिभोज में उनके सामने सास-ससुर ने 470 तरह के लजीज व्यंजन पेश कर दिए। भोजन की मेज को बड़ी ही खुबसूरती के साथ सजाया गया था।


दामाद और बेटी को राजा-रानी की तरह बैठाया गया और उनके सामने 470 व्यंजन पेश किए गए। इस मेहमान नवाजी को देखकर दामाद और बेटी फूले नहीं समा रहे थे। उन्हें इसकी उम्मीद ही नहीं थी कि इस तरह से उनका स्वागत किया जाएगा। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह से किसी दामाद का ससुराल में स्वागत किया गया है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें