Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ में अबतक करोड़ों लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के महाकुंभ में आने की संभावना है। इसको देखते हुए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है।
श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसको लेकर हर दिन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे ने आज यानी 19 जनवरी को 49 महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई है। देश के अलग-अलग शहरों से बड़ी संख्या में स्पेशनल ट्रेनों को परिचालन प्रयागराज के लिए किया जा रहा है। बड़ी संख्या में ट्रेनों पर सवार होकर श्रद्धालु हर दिन प्रयागराज पहुंच रहे हैं।
रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी की है और कहा है कि “श्रद्धा, सुरक्षा और सेवा के साथ भारतीय रेल, भव्य-दिव्य और डिजिटल महाकुम्भ 2025 के लिए चला रही स्पेशल ट्रेन”। आज चलने वाली कुल 49 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।















