Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह के सेवा कार्य की दुनिया भर में चर्चा हो रही है। बिहार के छपरा स्थित एकमा के रहने वाले हैं रोहित कुमार सिंह प्रतिदिन 10-15 हजार लोगों के बीच भोजन का वितरण कर रहे हैं।
रोहित चवनप्राश, स्वेटर, कंबल और लोगों को आर्थिक सहयोग भी कर रहे हैं। बिहार के लाखों लोगों अब तक रोहित के सेवा शिविर का लाभ ले चुके हैं। रोहित ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है।
रोहित ने कहा कि लालू परिवार ने ना अब तक प्रभु राम के मंदिर का दर्शन किया ना कुंभ में स्नान किया। लालू परिवार सनातन के घोर विरोधी हैं। बिहार की जनता लालू परिवार का सिजेरियन इलाज करेगी। राघोपुर से चुनाव हारने के लिए तेजस्वी यादव तैयार रहें।





