ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Maha Kumbh 2025: ‘चदरिया झीनी रे झीनी, राम नाम रस भीनी..' महाकुंभ में कबीर का भजन गाकर वायरल हुए पीएम मोदी के भतीजे

Maha Kumbh 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भतीजे सचिन मोदी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सचिन महाकुंभ में कबीर का भजन गाते दिख रहे हैं.

Maha Kumbh 2025
महाकुंभ में पीएम की फैमिली
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ में बड़ी संख्या में देश विदेश से लोग पहुंच रहे हैं और संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस दौरान महाकुंभ की एक से बढ़कर एक तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी बीच एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। दोस्तों के साथ महाकुंभ में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भतीजे सचिन कबीर का भजन गाते दिखे।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भतीजे सचिन मोदी अपने दोस्तों के साथ प्रयागराज पहुंचे थे और महाकुंभ के रंग में रंग गए। सचिन मोदी एक सामान्य लोगों की तरह ही महाकुंभ में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दोस्तों से साथ कबीर का भजन चदरिया झीनी रे झीनी, राम नाम रस भीनी गाते दिखे। सचिन का भजन गाते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल हो रहे वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी भी नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के भाई और भतीजा होने के बावजूद वह एक सामान्य श्रद्धालु की तरह महाकुंभ में घूमते नजर आए। सचिन अपने दोस्तों के साथ महाकुंभ में रमे दिखे। उन्होंने दोस्तों के साथ कबीर के भजनों का आनंद लिया। भजन गाने वाला समूह हर शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद और गांधीनगर में हनुमान चालीसा का पाठ करता है।


सोशल मीडिया पर सचिन का भजन गाते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सचिन की इस सादगी को देखकर कायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सचिन मोदी श्रीराम सखा मंडल ग्रुप के सदस्य हैं। अपने ग्रुप और परिवार के साथ उन्होंने प्रयागराज में डेरा जमा रखा है। इस ग्रुप में डॉक्टर, इंजीनियर सीए जैसे पेशे में शामिल सैकड़ों लोग शामिल हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें