ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Chandra Grahan 2025: आज है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें... राशियों पर क्या होगा असर?

Chandra Grahan 2025: साल 2025 का दूसरा और भारत में पहला चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा की रात 7-8 सितंबर को लगेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे भारत में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा।

Chandra Grahan 2025
चंद्र ग्रहण
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Chandra Grahan 2025: साल 2025 का दूसरा और भारत में पहला चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा की रात 7-8 सितंबर को लगेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे भारत में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। इस दौरान सूतक काल भी मान्य होगा। जानिए चंद्र ग्रहण और सूतक काल का समय क्या रहेगा


आज रात,  साल 2025 का दूसरा और भारत में पहला चंद्रग्रहण रात को भाद्रपद मास की पूर्णिमा पर लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो भारत के ज़्यादातर हिस्सों में साफ़ दिखाई देगा। यह न केवल खगोल विज्ञान के लिहाज़ से अहम है, बल्कि धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


यह ग्रहण समय के लिहाज से भी काफी लंबा होगा और इसे हाल के वर्षों की सबसे प्रभावशाली घटनाओं में गिना जा रहा है। क्यूंकि भारत में यह ग्रहण देखा जा सकेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। इस समय पूजा-पाठ, मूर्ति स्पर्श, हवन आदि से बचने की सलाह दी जाती है। लेकिन ध्यान और मंत्र-जप इस दौरान बेहद लाभकारी माने जाते हैं।


ज्योतिषाचार्य के अनुसार यह ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा, जिससे इसका प्रभाव और भी गहरा होगा।


ग्रहण और सूतक का समय-

ग्रहण शुरू: रात 9:57 बजे

मध्य: रात 11:41 बजे

समाप्त: रात 1:27 बजे

सूतक काल शुरू: दोपहर 12:26 बजे से

सूतक काल पूरे ग्रहण के दौरान प्रभावी रहेगा।


सभी 12 राशियों पर होगा असर-

मेष: अचानक धन लाभ, लेकिन सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ: काम में बदलाव संभव, मिला-जुला असर।

मिथुन: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, समय शुभ है।

कर्क: मन में तनाव, परिवार में मतभेद हो सकते हैं।

सिंह: करियर में लाभ, रिश्तों में सावधानी रखें।

कन्या: शत्रुओं पर विजय, छात्रों के लिए शुभ समय।

तुला: पारिवारिक तनाव हो सकता है, विवाद से बचें।

वृश्चिक: यात्रा से फायदा, प्रॉपर्टी खरीदने का योग।

धनु: भाग्य का साथ मिलेगा, करियर में तरक्की।

मकर: खर्च बढ़ सकता है, वित्तीय मामलों में सतर्क रहें।

कुंभ: मानसिक रूप से असर महसूस होगा, आत्मचिंतन करें।

मीन: आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी, सोच-समझकर खर्च करें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें