ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Katihar News: कटिहार में श्रीगुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व मानव कल्याण अरदास के साथ संपन्न

Katihar News: कटिहार के ऐतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढ़ागोला साहिब में श्रीगुरुग्रंथ साहिब जी का तीन दिवसीय प्रथम प्रकाश पर्व मानव कल्याण की अरदास के साथ संपन्न हुआ।

Katihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Katihar News: प्रथम गुरुनानक एवं नौंवे पातशाही की चरण पड़े एतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढ़ागोला साहिब में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी का तीन दिवसीय प्रथम प्रकाशोत्सव मानव कल्याण अरदास के साथ सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम में देशभर के रागी जत्थों ने गुरुवाणी गायन किया और संगतों को सिख मर्यादा का बोध कराया.


रविवार को सुबह गुरुग्रंथ साहिब का अखंड पाठ की समाप्ति उपरांत आरती कर भव्य पंडाल मे श्रीगुरुग्रंथ साहिब की हजुरी में सजे दीवान में संगतों की अपार भीड में बनारस के हजुरी राज्ञी जत्था भाई नरेन्द्र सिंह ने मधुर गुरुवाणी का श्रवण करा संगतो को निहाल किया. तख्त हरिमंदर जी पटना जाहिब के राज्ञी जत्था भाई हरवचन सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब के रचना पर शब्द गायन कर संगतो को आत्मसात कराया. 


झारखंड रांची के हजुरी राज्ञी जत्था भाई भरपूर सिंह ने गुरु की महिमा गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर गुरुवाणी का मधुर गायन का श्रवण करा संगतो को निहाल किया. दरबार साहिब अमृतसर से कथा वाचक भाई चरणजीत सिंह अलवर वाले ने संगतों को बताया कि प्रथम गुरुनानक देव एवं नौंवे पातशाही गुस्तेग बहादर जी महाराज की देश विदेश बिहार यात्रा में कुंतलनगर भवानीपुर का वृतांत गुरुजी द्वारा हुक्मनामे में प्रदर्शिति है. 


गुरु जी जहां भी गये मानव कल्याण का कार्य किया. बिहार गुरुजी के इतिहास हो पटा हुआ है. कथा वाचक ने बताया अज्ञा भई अकाल की सभैं चलायो पंथ, सब सिखन को हुकम है गुरु मानयो ग्रंथ. कथा का श्रवण करा सभी संगतो को सिख रहत मर्यादा का बोध कराया. सरा दिन चलता रहा शब्द गायन से पूरा इलाका गुरु की कृपा से ओतप्रोत हो गया. गुरुपर्व में जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह व सुमीत सिंह, जिला पार्षद गुणसागर पासवान, नगर पंचायत मुख्य पार्षद बविता यादव, उपमुख्य पार्षद अमन कुमार ने शीश नवाकर गुरु की आशीष प्राप्त की. 


तीन दिवसीय गुरुपर्व में अवकाश प्राप्त डीआईजी सरदार जीवन कई वर्षों से अखंड पाठ करा रहे है. तीन दिवसीय गुरुपर्व का समापन देर संध्या गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष हेडग्रंथी भाई सुरजीत सिंह ने मानव कल्याण अरदास कर गुरुपर्व सम्पन्न हुआ. उपरांत कढ़ाह प्रसाद एवं लंगर अटूट बरताया गया. गुरुपर्व मे पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज सहित इलाके की संगतों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.

रिपोर्ट- धीरज चौधरी, कटिहार

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें