ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Karwa Chauth 2025 : प्रेम, तपस्या और चंद्रमा की इंतज़ार भरी रात, जाने कब दिखेगा चांद?

Karwa Chauth 2025: आज सजी-संवरी महिलाएं, चूड़ियों की खनक, मेंहदी की खुशबू और थाली में जलता दीपक... सब कुछ तैयार है उस एक झलक के लिए. आज का दिन प्रेम, आस्था और प्रतीक्षा प्रतिक होता है । लेकिन क्या आप जानते हैं, आज के शुभ मुहूर्त में एक अनजान

Karwa Chauth
Karwa Chauth
© Google
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Karwa Chauth 2025: आज सजी-संवरी महिलाएं, चूड़ियों की खनक, मेंहदी की खुशबू और थाली में जलता दीपक... सब कुछ तैयार है बस चाँद की एक झलक के लिए. आज का दिन प्रेम, आस्था और प्रतीक्षा प्रतिक होता है । लेकिन क्या आप जानते हैं, आज के शुभ मुहूर्त में एक अनजानी रहस्य की छाया है? क्या चांद समय पर निकलेगा? या इस बार भी किसी बादल की परत साजिश रचेगी उस एक झलक को छिपाने की? जानिए आज के विशेष मुहूर्त, पूजा विधि और वह क्षण... जब चांद आसमान में  देगा दस्तक... 


आज पुरे देश में करवा चौथ का खास पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन खास तौर पर विवाहित महिलाओं के लिए होता है, जो अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा भी करती हैं।


तिथि और नक्षत्र:

चतुर्थी तिथि रात 8:03 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी।

कृतिका नक्षत्र शाम 5:31 बजे तक रहेगा, फिर रोहिणी नक्षत्र लगेगा।

सिद्धि योग शाम 5:41 बजे तक रहेगा, फिर व्यतीपात योग शुरू होगा।

चंद्रमा आज वृष राशि में रहेगा, जो उसकी उच्च राशि मानी जाती है।


शुभ-अशुभ मुहूर्त:

अभिजित मुहूर्त: 11:50 AM से 12:37 PM

अमृत काल: 3:21 PM से 4:47 PM

ब्रह्म मुहूर्त: 4:49 AM से 5:37 AM

राहुकाल: 10:40 AM से 12:08 PM

गुलिक काल: 7:45 AM से 9:13 AM

यमगण्ड: 4:24 PM से 5:10 PM


आज का मुहूर्त देखने: 

6:00 – 7:30 AM: चर (सामान्य कार्यों के लिए ठीक)

7:30 – 9:00 AM: लाभ (लाभकारी कार्यों के लिए उत्तम)

9:00 – 10:30 AM: अमृत (बहुत शुभ समय)

10:30 – 12:00 PM: काल (अशुभ)

12:00 – 1:30 PM: शुभ (सकारात्मक कामों के लिए)

1:30 – 3:00 PM: रोग (बीमारी या कष्ट देने वाला)

3:00 – 4:30 PM: उद्वेग (थोड़ा अस्थिर समय)

4:30 – 6:00 PM: चर (सामान्य कार्य)

चांद निकलने का समय:रात 8:12 बजे के करीब चंद्रमा दिखने की संभावना है।(हालांकि आपके शहर या मौसम के अनुसार थोड़ा आगे-पीछे हो सकता है)


आज का उपाय:

सुहागन महिलाओं को श्रृंगार का सामान भेंट करें।

पूजा के समय माता पार्वती को सुहाग का सामान (जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि) अर्पित करें।

इस तरह के छोटे-छोटे उपाय करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और व्रत का पुण्य भी मिलता है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें