ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार चुनाव से पहले केंद्र के बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने किया मखाना बोर्ड का ऐलान BIHAR ELECTION : बिहार चुनाव को लेकर एक्टिव हुए अमित शाह, इन नेताओं संग बैठक कर बनाएंगे ख़ास रणनीति; तेजस्वी को लेकर भी तैयार हुआ प्लान Bihar News: भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, 4 की हालत नाज़ुक NITISH KUMAR : विश्वकर्मा जयंती पर CM नीतीश ने इन लोगों को दिया बड़ा तोहफा, निर्माण मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपए दुर्गा पूजा से पहले सरकार का बड़ा तोहफा, समय से पहले वेतन-पेंशन और भत्तों का भुगतान Patna Metro: रेड लाइन पर पहली बार दौड़ी पटना मेट्रो, CMRS ने किया सुरक्षा निरीक्षण PM Modi 75th Birthday : पीएम नरेंद्र मोदी 75 वर्ष के हुए, बिहार के CM नीतीश कुमार ने दी जन्मदिन की बधाई; सम्राट चौधरी बोले– आधुनिक भारत के विश्वकर्मा New Roads: ₹43 करोड़ की लागत से यहाँ कई सड़कों का निर्माण, बिहार के लोगों को बड़ी राहत Bihar News: बिहार के स्कूल से अपहृत बच्चा इस राज्य से बरामद, अपहरणकर्ता चढ़ा पुलिस के हत्थे Bihar News: बिहार के अस्पतालों में नहीं होगा इलाज, हड़ताल पर गए डॉक्टर; क्या नीतीश सरकार पूरी करेगी मांग

Holashtak 2025: होलाष्टक क्या है, क्यों होते हैं शुभ कार्यों पर प्रतिबंध?

होलाष्टक हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण समय है, जो होली से ठीक 8 दिन पहले शुरू होता है। इस दौरान शुभ कार्यों जैसे विवाह, सगाई, मुंडन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों को टालने की परंपरा है।

Holashtak 2025

12-Jan-2025 06:00 AM

By First Bihar

Holashtak 2025: हिंदू धर्म में होलाष्टक का विशेष महत्व है, जो होली से 8 दिन पहले शुरू होता है। यह समय किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसे शादी, सगाई, मुंडन या अन्य धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए अनुकूल नहीं माना जाता। हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलाष्टक के दौरान सभी आठ ग्रह अशुभ हो जाते हैं, और यदि इस दौरान कोई शुभ कार्य किया जाता है तो उसमें विघ्न आ सकते हैं, साथ ही वह सफल नहीं हो पाते। होलाष्टक की शुरुआत फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि से होती है और इस साल यह 7 मार्च से शुरू हो रहा है, जबकि इसका समापन 13 मार्च को होगा।


होलाष्टक का धार्मिक और पौराणिक महत्व

उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित ग्रह स्थानम के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय के अनुसार, होलाष्टक का महत्व हिंदू पंचांग और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा है। धार्मिक दृष्टिकोण से यह माना जाता है कि होलाष्टक के दौरान भगवान शिव ने कामदेव को भस्म कर दिया था, जिससे प्रेम और सौहार्द का प्रतीक देवता का प्रभाव पृथ्वी पर समाप्त हो गया और इस कारण संसार में शोक का माहौल बना। इसी दौरान भक्त प्रह्लाद को उनके पिता हिरण्यकश्यप द्वारा कठिन यातनाएं दी गई थीं, और यही कारण है कि इन आठ दिनों को अशुभ माना जाता है। इसलिए इन दिनों में कोई शुभ कार्य नहीं किए जाते।


होलाष्टक के दौरान ग्रहों की स्थिति


होलाष्टक का एक ज्योतिषीय दृष्टिकोण भी है, जिसके अनुसार इन आठ दिनों में सभी ग्रहों की स्थिति उग्र रहती है। इस समय चंद्र, सूर्य, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और राहु-केतु जैसे ग्रह शुभ प्रभाव नहीं देते, जिससे कोई भी शुभ कार्य के लिए अनुकूल समय नहीं होता।


होलाष्टक के दौरान शुभ कार्यों पर प्रतिबंध लगाने की परंपरा पौराणिक कथाओं, धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र से जुड़ी है। यह समय किसी भी शुभ कार्य के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है, और इस दौरान लोग अपनी पूजा-अर्चना और साधना पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जबकि अन्य धार्मिक कार्यों को टाल देते हैं।