ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Diwali 2025: 100 साल बाद दिवाली पर बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, जानिए.. शुभ मुहूर्त और पूजन के खास उपाय

Diwali 2025: 100 साल बाद दिवाली पर बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग। जानें पूजा के शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय योग और देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के खास उपाय।

Diwali 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Diwali 2025:  हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष यह शुभ पर्व 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि दीपावली की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को धन, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इसी कारण से इस दिन लक्ष्मी-गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है।


100 साल बाद बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार की दिवाली बेहद खास है क्योंकि करीब 100 वर्षों बाद दिवाली पर 'महालक्ष्मी राजयोग' का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के चलते आम लोगों को विशेष रूप से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, वर्ष 2025 अब तक कई उतार-चढ़ाव वाला रहा है युद्ध, वैश्विक तनाव, शेयर बाजार में गिरावट जैसी स्थितियों के बीच यह दिवाली शुभ संकेत लेकर आ रही है।


ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति इस बार विशेष

इस वर्ष दिवाली पर चंद्रमा और मंगल की युति बन रही है, साथ ही बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण विपरीत राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। वहीं, 19 अक्टूबर को गुरु का उच्च राशि कर्क में प्रवेश भी इसे अत्यंत फलदायक बना रहा है।


ये उपाय करेंगे लाभदायक

दिवाली की रात कौड़ियां लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें।

खील-बताशे का भोग लगाएं।

अगर घर में लड्डू गोपाल विराजमान हैं तो उन्हें नए वस्त्र अर्पित करें।

रंगोली और सजावट में दही और दूर्वा का प्रयोग करें। ज्योतिष अनुसार दही शुक्र ग्रह का प्रतीक होता है और यह घर में समृद्धि और वैवाहिक सुख बढ़ाने वाला होता है।


दीपावली पूजन के शुभ मुहूर्त

इस बार दिवाली पर तीन विशेष पूजन मुहूर्त उपलब्ध हैं। श्रद्धालु इन मुहूर्तों में से किसी भी समय मां लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं:

प्रदोष काल: शाम 05:46 बजे से रात 08:18 बजे तक

वृषभ काल: शाम 07:08 बजे से रात 09:03 बजे तक

सर्वोत्तम मुहूर्त: शाम 07:08 बजे से रात 08:18 बजे तक

(इस दौरान लक्ष्मी-गणेश पूजा के लिए 1 घंटा 11 मिनट का श्रेष्ठ समय मिलेगा।)


अमावस्या तिथि और दिवाली की तारीख

इस वर्ष कार्तिक अमावस्या तिथि दो दिन मानी जा रही है:

20 अक्टूबर दोपहर 03:44 बजे से प्रारंभ

21 अक्टूबर शाम 05:54 बजे तक समाप्त

हालांकि, प्रदोष और निशीथ काल के अनुसार दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर (सोमवार) को मनाना ही उचित माना गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें