ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Dharm News: होली पर विशेष उपाय, जीवन में सुख-समृद्धि और आर्थिक तंगी करें दूर

होली केवल रंगों और खुशियों का पर्व ही नहीं, बल्कि यह धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन लोग प्रेम और भाईचारे के साथ एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और उत्सव मनाते हैं।

Dharm News
Dharm News
© Dharm News
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Dharm News: होली भारत में हर्षोल्लास और रंगों का सबसे प्रमुख त्योहार माना जाता है। यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जो नकारात्मक ऊर्जा और कष्टों को दूर करने की मान्यता रखता है। धार्मिक दृष्टिकोण से, होली के दिन किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं और आर्थिक समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।


ज्योतिषाचार्य का क्या कहना है?

देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुदगल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार, होली 15 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। तुलसी में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है, जिससे घर में धन, सुख और समृद्धि बनी रहती है। यदि होली के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो जीवन में आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है।


होली के दिन करने योग्य उपाय


तुलसी के सूखे पत्तों का उपाय

गर्मियों में तुलसी के सूखे पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रखें।

यह उपाय करने से धन की बरकत बनी रहती है और आर्थिक संकट दूर होता है।


तुलसी का पौधा लगाना

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि होली के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाने से कुंडली में मौजूद ग्रह दोष समाप्त हो जाते हैं।

तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास होता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है।


होलिका दहन के समय विशेष प्रार्थना

होलिका दहन के दौरान सरसों के दाने, काले तिल और नारियल की आहुति देने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

अपने जीवन में किसी भी प्रकार की बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए होलिका में गुड़ और गेंहू अर्पित करें।


ग्रह दोष निवारण के लिए उपाय

होली के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाने से ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है।

इस दिन घर के मंदिर में केसर, हल्दी और चंदन का तिलक करें, जिससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और आर्थिक उन्नति होती है।


होली न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि इस दिन किए गए उपाय आपके जीवन की कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। तुलसी से जुड़े उपाय करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और ग्रहों की अनुकूलता बनी रहती है। इस होली पर आप भी इन उपायों को अपनाकर अपने जीवन में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि कर सकते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें