ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Chhath Puja : पटना के 89 घाटों पर होगी पूजा, इन 16 गंगा घाटों पर पाबंदी

PATNA : छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने पटना में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पटना के 89 घाट अर्घ्य के लिए तैयार किए गए हैं और यहां बैरिकेडिंग से लेकर अन्य तरह के स

Chhath Puja : पटना के 89 घाटों पर होगी पूजा, इन 16 गंगा घाटों पर पाबंदी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने पटना में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पटना के 89 घाट अर्घ्य के लिए तैयार किए गए हैं और यहां बैरिकेडिंग से लेकर अन्य तरह के सुरक्षा इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं। इन घाटों के अलावा 16 ऐसे घाट भी हैं जिन्हें खतरनाक घोषित किया गया है और इन घाटों पर व्रतियों को जाने से रोका जाएगा। प्रशासन में सुरक्षित गंगा घाटों के लिए कनेक्टिविटी भी तैयार कर दी है। पटना जिला प्रशासन ने कुल 105 घाट छठ पूजा के लिए चिन्हित किए थे लेकिन अधिकारियों की टीम ने बाद में 16 घाटों को खतरनाक घोषित कर दिया। 




पटना के कमिश्नर कुमार रवि ने गंगा घाटों का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को कई तरह निर्देश भी दिए हैं। आयुक्त ने फक्कर महतो घाट पर सुरक्षात्मक बैरिकेडिंग और साइनेज लगाने को कहा है। जेपी सेतु के पश्चिम में साफ-सफाई की अच्छी स्थिति रहनी चाहिए। घाट सं 93, 88, 83 और कंगन घाट पर बैरिकेडिंग मानकों के मुताबिक सुनिश्चित करने को कहा है। एलसीटी घाट और खाजेकलां घाट पर लाइट का इंतजाम भी ठीक करने को कहा जबकि कृष्णा घाट से कीचड़ और गंदगी हटाने का निर्देश दिया। कुमार रवि ने शुक्रवार की शाम नासरीगंज घाट से कंगन घाट तक एक-एक कर सभी घाटों का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने गायघाट, करनाल गंज घाट, ज्यूडिशियल एकेडमी घाट, खाजेकलां घाट, कंगन घाट, गड़ेरिया घाट, पीरदमरिया घाट सहित अन्य कई घाटों का जायजा लिया गया। 




व्रतियों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि अब खतरनाक घाटों की लिस्ट में शामिल नारियल घाट को अर्घ्य के लिए हरी झंडी दे दी गई है। नारियल घाट खतरनाक घाटों की लिस्ट से बाहर हो गया है जबकि अभी भी 16 घाट ऐसे हैं जो खतरनाक बताए गए हैं। जेपी सेतु पूर्वी घाट, बांसघाट, कलेक्ट्रेट घाट, महेंद्र्घाट, अदालत घाट, मिश्री घाट, टेढ़ी घाट, गड़ेरिया घाट, टीएन बनर्जी घाट, अंटा घाट, नुरूद्दीनगंज घाट, भरहरवा घाट, महाराज घाट, कंटाही घाट, गुरुगोविंद सिंह कॉलेज घाट और किला घाट खतरनाक घोषित हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें