ब्रेकिंग
कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो

Chanakya Niti Pahalgam attack: देश में हमला या संकट की स्थिति में नागरिक के तौर पर क्या करें? जानिए चाणक्य नीति के अनुसार सही आचरण

Chanakya Niti Pahalgam attack: हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। ऐसे संकट के समय में आचार्य चाणक्य की नीतियां नागरिकों को मार्गदर्शन देती हैं कि हमले या आपातकाल जैसी स्थितियों में कैसे संयम के साथ सही कदम|

चाणक्य नीति, पहलगाम आतंकी हमला, आतंकवाद, नागरिक कर्तव्य, संकट में क्या करें, Chanakya Niti, Pahalgam attack, terrorism, duties of citizen, national emergency, आतंकवादी से बचाव, देश पर हमला, सुरक्षा उप
नीति के अनुसार जब देश संकट में हो तो ऐसा आचरण रखें
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Chanakya Niti Pahalgam attack: हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस निर्मम हमले में 28 से अधिक निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जिससे देशभर में गुस्सा और दुख का माहौल है। ऐसे संकट के समय में आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी प्रासंगिक साबित होती हैं, जो हमें बताती हैं कि किसी भी हमले या प्रतिकूल परिस्थिति में नागरिक के तौर पर क्या करना चाहिए।


आतंकवादी मानवता के सबसे बड़े शत्रु

चाणक्य नीति के अनुसार, आतंकवादी जैसे दुष्ट मानवता के सबसे बड़े दुश्मन होते हैं। चाणक्य ने अपने श्लोकों में स्पष्ट किया है कि दुष्ट व्यक्तियों और कांटों के साथ एक जैसा व्यवहार करना चाहिए — या तो उन्हें कुचल दें या उनके रास्ते से हट जाएं। पहलगाम हमले के संदर्भ में भी यह नीति संकेत देती है कि आतंकियों जैसे दुष्टों को कठोर कार्रवाई से समाप्त करना चाहिए।


हमले के बाद नागरिक का कर्तव्य

चाणक्य नीति सिखाती है कि संकट के समय नागरिकों को संयम, सतर्कता और एकता का परिचय देना चाहिए। देश में जब हिंसा या तनाव का माहौल बनता है, तो नागरिकों को अफवाहों से बचना चाहिए, सरकारी निर्देशों का पालन करना चाहिए और राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए।


दुष्टों के साथ कैसा व्यवहार करें?

चाणक्य के अनुसार, दुष्टों के साथ दुष्टता में ही कोई दोष नहीं है। जो जैसे व्यवहार करे, उसका उत्तर उसी प्रकार देना चाहिए। आचार्य चाणक्य का श्लोक कहता है कि उपकार करने वालों के साथ उपकार, हिंसक के साथ प्रतिहिंसा और दुष्टों के साथ दुष्टता से ही व्यवहार करना चाहिए। आतंकवादियों द्वारा फैलाए गए हिंसा और अत्याचार का जवाब उसी कठोरता से दिया जाना चाहिए।


सीधेपन से भी बचें

चाणक्य बताते हैं कि व्यक्ति को अत्यधिक सरल और सीधा नहीं होना चाहिए। जंगल में सीधे खड़े पेड़ सबसे पहले काटे जाते हैं, जबकि टेढ़े-मेढ़े पेड़ बच जाते हैं। इसका आशय यह है कि समय की पहचान करना और चतुराई से निर्णय लेना आवश्यक है। संकट को भांपकर सतर्क रहना और उचित कदम उठाना आज के दौर में भी उतना ही महत्वपूर्ण है।


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें