ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: भाई वीरेंद्र का नीतीश कुमार पर तीखा हमला, "CM भाजपा के फेर में फंसे हैं, चिराग पासवान बना है मोहरा"

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी का दौर जारी है। इस बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा (BJP) पर बड़ा हमला बोला है.

Bihar Politics: भाई वीरेंद्र का नीतीश कुमार पर तीखा हमला, "CM भाजपा के फेर में फंसे हैं, चिराग पासवान बना है मोहरा"
बिहार की राजीनीति
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी का दौर जारी है। इस बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा (BJP) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा उन्हें साइडलाइन करने की रणनीति पर काम कर रही है और चिराग पासवान को मोहरा बनाकर यह योजना आगे बढ़ाई जा रही है।


दरअसल, भाई वीरेंद्र ने कहा है कि जिस तरीके से चिराग पासवान को भाजपा आगे कर रही है, उससे नीतीश कुमार जी को समझ जाना चाहिए कि यह चाल है। उन्हें धीरे-धीरे साइडलाइन किया जा रहा है। आगे कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को चारों ओर से घेर लिया है और अब वे समझ ही नहीं पा रहे कि क्या करें। वो फंसे हुए हैं, उन्हें खुद नहीं समझ आ रहा कि अगला कदम क्या उठाएं। भाजपा की राजनीति में नीतीश कुमार अब सिर्फ एक मोहरा बनकर रह गए हैं।"


महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर भाई वीरेंद्र ने स्पष्ट किया कि कोई घबराने की बात नहीं है। समय आने पर सीटों का बंटवारा भी हो जाएगा। तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पहले से तय है, औपचारिक घोषणा समय पर की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए को लेकर कहा कि वहां सिर फुटौवल (आंतरिक कलह) हमेशा रहा है और आगे भी जारी रहेगा। देखते जाइए, कौन मंत्री बना, कौन लूट रहा है, कौन करोड़पति-अरबपति बन रहा है। जनता सब देख रही है और हम भी जानते हैं।


भाई वीरेंद्र के इस बयान से बिहार की राजनीति में एक बार फिर गरमाहट आ गई है। महागठबंधन में जहां रणनीतिक तैयारी जोरों पर है, वहीं राजद नेतृत्व सीधे नीतीश कुमार और भाजपा के गठबंधन की नीयत पर सवाल उठा रहा है।

रिपोर्ट- प्रेम राज 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें