ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में हलचल तेज़! कांग्रेस ने बुलाई आपात बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। महागठबंधन की बैठक के बाद अब कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति को लेकर सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है और तत्काल बैठा बुलाने का निर्देश दें दिया है.

Bihar Politics
बिहार की राजीनीति में हलचल
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। महागठबंधन के संयोजक तेजस्वी यादव की बैठक के बाद अब कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति को लेकर सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को निर्देश दिया है कि वे 15 जून को पटना स्थित होटल मौर्या में शाम 7 बजे आयोजित होने वाली अहम बैठक में उपस्थित रहें।


दरअसल, इस बैठक का मुख्य एजेंडा सीट बंटवारे के फार्मूले पर सभी विधायकों से विचार-विमर्श करना है। कांग्रेस के नेता इस बैठक के बाद तेजस्वी यादव के सामने सीट बंटवारे का प्रस्ताव रखेंगे। बैठक में विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि वे पार्टी के कार्यक्रमों को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू कर सकें।


बैठक में कांग्रेस की प्रमुख योजनाओं जैसे माई बहिन योजना और अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं को प्रभावी रूप से जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी विधायकों को सौंपी जाएगी। कांग्रेस इस योजना को आगामी चुनावों में अपना अहम चुनावी हथियार बनाने की योजना बना रही है।


बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू सहित तमाम वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी नेताओं को चुनावी मैदान में सक्रिय भूमिका निभाने और जनता के बीच जाकर जमीन से जुड़ी समस्याओं को समझने का निर्देश दिया है।


बिहार में चुनावी माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। महागठबंधन की बैठक और कांग्रेस की आपात बैठक से साफ है कि विपक्षी दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सीट बंटवारे से लेकर प्रचार अभियान तक कांग्रेस आगामी चुनाव में अपनी रणनीति को मजबूत बनाने की पूरी कोशिश कर रही है।

रिपोर्ट- प्रेम राज 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें