ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Crime News: प्रदेश में अपराधी बेलगाम, महिला कांस्टेबल के पति की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime News: बख्तियारपुर के रानीसराय बालू घाट पर महिला कांस्टेबल के पति सूरज कुमार की गोली मारकर हत्या। रंगदारी या गैंगवार की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: पटना के बख्तियारपुर में रानीसराय बालू घाट पर गुरुवार की रात एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। अज्ञात हमलावरों ने नालंदा के एकंगरसराय निवासी सूरज कुमार (महिला कांस्टेबल के पति) की गोली मारकर हत्या कर दी। सूरज पिछले दो महीने से घाट पर मुंशी के तौर पर काम कर रहा था, बालू लोडिंग के दौरान चैनल के पास खड़ा था जब गोली उसकी बांह को छूते हुए सीने में लगी। उसे तुरंत बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे रंगदारी या पुराने विवाद का एंगल हो सकता है।


स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट के लिए तेजी से हो रहे बालू खनन ने असामाजिक तत्वों को आकर्षित किया है, जो रंगदारी की मांग करते हैं। पहले भी इस घाट पर फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। एक चश्मदीद पोकलेन चालक कुंदन कुमार ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर पहले लगा कि टायर फटा, लेकिन पास जाकर देखा तो सूरज खून से लथपथ पड़ा था। हालांकि, बालू घाट के कर्मियों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।


सूरज की पत्नी बिहार पुलिस में कांस्टेबल हैं और इस हत्या ने उनके परिवार में कोहराम मचा दिया है। सूरज के मौसा बिजेंद्र प्रसाद और चाचा नकुल प्रसाद सिंह ने बताया कि वह 15 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। परिवार को इस निर्मम हत्या की वजह समझ नहीं आ रही। गांव में मातम का माहौल है। SDPO-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को मौके पर बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें