ब्रेकिंग
इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Badrinath Dham: बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख हो गई तय, जानिए.. किस दिन से शुरू होगी चारधाम यात्रा

Badrinath Dham: श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट आगामी 4 मई से खोल दिए जाएंगे। टिहरी राज दरबार नरेंद्रनगर में श्री गणेश पूजन के साथ इसकी घोषणा कर दी गई।

Badrinath Dham
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Badrinath Dham: विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट आगामी 4 मई को सुबह 6 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। यह घोषणा वसंत पंचमी के अवसर पर टिहरी राज दरबार नरेंद्रनगर में श्री गणेश पूजन के साथ की गई। 


राज पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने गणेश, पंचांग और चौकी पूजन के बाद महाराजा मनुज्येंद्र शाह की जन्म कुंडली का अध्ययन और ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर कपाट खोलने की तिथि घोषित की। भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए तिलों का तेल 22 अप्रैल को पिरोया जाएगा। 


स्थानीय सुहागिन महिलाएं महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में राजदरबार में तिलों का तेल निकालेंगी। उसी दिन राज दरबार से गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा भी शुरु होगी। गाडू घड़ा यात्रा ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, डिम्मर गांव और पांडुकेश्वर आदि स्थानों पर प्रवास करते हुए 3 मई को बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी। 


4 मई को तिलों के तेल से भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। मंदिर प्रबंधक कमेटी दिनरात तैयारियों में जुटा है। वहीं सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें