ब्रेकिंग
बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी के साथ संगम में लगाई डुबकी

Maha Kumbh 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी महाकुंभ का हिस्सा बने हैं. सोमवार को वह दिल्ली से प्रयागराज पहुंचे और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई.

Maha Kumbh 2025
महाकुंभ में आस्था की डुबकी
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हर दिन लाखों लोगों का पहुंचना जारी है। इस दौरान कई राजनेता भी संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह प्रयागराज पहुंचे और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे और उन्होंने बी पवित्र स्नान किया।


संगम में स्नान करने से पहले अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर महाकुंभ में जाने की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “महाकुंभ’ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूँ”।


तय समय पर अमित शाह प्रयागराज पहुंचे और महाकुंभ का हिस्सा बने। उन्होंने सीएम योगी समेत कई साधू संतों के साथ संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इससे पहले प्रयागराज पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य मंत्रियों ने शाह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अमित शाह का बड़े हनुमान जी मंदिर और अक्षय वट जाने का भी कार्यक्रम है। इस दौरान शाह शंकराचार्यों से भी मुलाकात करेंगे और शाम को वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें