ब्रेकिंग
वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशवैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश

Bihar Politics: आखिर निषाद को आरक्षण कब मिलेगा? पीएम मोदी के बिहार पहुंचने से पहले VIP ने पूछे पांच सवाल

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार की दो दिवसीय यात्रा पर आने वाले हैं। इससे पहले विकासशील इंसान पार्टी ने पांच बड़े सवाल किए हैं। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव

Bihar Politics:
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार की दो दिवसीय यात्रा पर आने वाले हैं। इससे पहले विकासशील इंसान पार्टी ने पांच बड़े सवाल किए हैं। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि इस चुनावी वर्ष में पीएम मोदी आते रहेंगे और घोषणा करते रहेंगे।


राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछा है कि हमारी पार्टी ने 2020 के चुनाव में पूरे बिहार के मल्लाहों का वोट आपके गठबंधन को दिलाया, जिसकी बदौलत आपका गठबंधन बिहार की सत्ता तक आने में कामयाब रहा, लेकिन बदले में आपने क्या किया?


उन्होंने कहा कि आपने तो अपने ही सहयोगी के तीन विधायकों को छीन लिया। हमारी पार्टी को विधायक विहीन बना दिया। बिहार की जनता अब इस प्रश्न का जवाब चाहती है कि जब आप अपने सहयोगी के नहीं हो सकते तो किसके भरोसेमंद होंगे?


उन्होंने दूसरे सवाल में पीएम से पूछा कि बिहार के निषाद चुनाव में आपको झोली भर-भर के वोट देते हैं। बदले में आपने मल्लाहों को क्या दिया है? जवाब दीजिए कि बिहार में निषादों को आरक्षण अब तक क्यों नहीं मिला, जबकि यह उनकी पुरानी मांग है।


तीसरे सवाल में वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि बिहार के नौजवान और युवा रोजगार की आस में आपको वोट देते हैं लेकिन इन्हें रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता है। आखिर इन्हें अपने राज्य में ही रोजगार कब मिलेगा?


वीआईपी ने अपने चौथे सवाल में पूछा है कि पीएम मोदी जवाब दीजिए कि बिहार में अपराध कब रुकेगा? यहां रोजाना महिलाओं के साथ बलात्कार और उनकी हत्याएं की जा रही हैं, आपकी सरकार चुप बैठी है। सब कुछ देख रही है, आखिर पीड़ितों को न्याय कब मिलेगा?


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने पीएम मोदी से पांचवें सवाल में पूछा है कि आखिर कब तक छठ और दिवाली के वक्त लाखों, करोड़ों मजदूर भेड़-बकरियों की तरह ट्रेन में भर-भर कर बिहार आएंगे और उसके बाद रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में जाएंगे? आखिर बिहार में फैक्ट्रियां कब लगेंगी? उन्होंने अंत में आशा जताते हुए कहा कि पीएम मोदी या भाजपा इन सवालों का जवाब अवश्य देगी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें