Bihar Assembly Monsoon session: बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य को लेकर सदन से लेकर सड़क तक संग्राम जारी है। बिहार विधानमंडल के दोनों ही सदनों में विपक्ष ने इसको लेकर मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष के हंगाम में भड़ते डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष और तेजस्वी यादव को सख्त चेतावनी दे दी है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सदन के अंदर गुंडागर्दी करना चाहते हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं शिक्षक का बेटा हूं, कायर नहीं हूं। मैं ऐसे गुंडों को ठीक करना जानता हूं।
चुनाव बहिष्कार की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले राघोपुर सीट संभालनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, तेजस्वी यादव माता-पिता के अनुकंपा पर चुनाव जीत कर आए हैं। राष्ट्रीय जनता दल की गुंडागर्दी की संस्कृति रही है, लेकिन यह अब नहीं चलेगी क्योंकि यह सुशासन की सरकार है।
विजय सिन्हा ने साफ तौर पर कहा कि सदन के अंदर किसी भी स्थिति में मर्यादा भंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं कायर नहीं हूं। हमने पहले भी कहा था कि सदन में गुंडागर्दी नहीं चलेगी, और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना



