ब्रेकिंग
अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

दिवाली पर राजद नेता की अनोखी पूजा: घोड़े पर चढ़कर तेजस्वी की उतारी आरती, बिहार का अगला सीएम बनाने के लिए मांगा वरदान

VAISHALI: दिवाली के मौके पर राजद नेता की अनोखी पूजा देखिये..इस पूजा को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वैशाली के भगवानपुर प्रखंड के NH-22 स्थित तेजस्वी प्रसाद यादव चौक पर राष्ट्र

दिवाली पर राजद नेता की अनोखी पूजा: घोड़े पर चढ़कर तेजस्वी की उतारी आरती, बिहार का अगला सीएम बनाने के लिए मांगा वरदान
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI: दिवाली के मौके पर राजद नेता की अनोखी पूजा देखिये..इस पूजा को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वैशाली के भगवानपुर प्रखंड के NH-22 स्थित तेजस्वी प्रसाद यादव चौक पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता केदार प्रसाद यादव ने लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना की। इनके पूजा करने का अंदाज भी निराला था। घोड़े पर चढ़कर पहले इन्होंने तेजस्वी यादव के फोटो की आरती उतारी फिर घोड़े पर ही चढ़कर लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना की। 


राजद नेता ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का फोटो एनएच-22 पर उस जगह लगाया था जिसे तेजस्वी यादव चौक नाम दिया गया है। दीवाली के मौके पर राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने एनएच-22 के किनारे घोड़े पर चढ़कर पहले तेजस्वी यादव की फोटो चौक पर लगाकर आरती उतारा फिर मां लक्ष्मी-गणेश की पुजा अर्चना की। 


पूजा के दौरान राजद नेता ने कहा कि माता लक्ष्मी और गणेश की पूजा किये हैं यह वरदान मांगे है कि हे भगवन तेजस्वी बाबू को बिहार का मुख्यमंत्री बना दें। उनके नेतृत्व में बिहार को आगे बढ़ाएं। तेजस्वी यादव गरीबों के भगवान हैं और युवाओं की धड़कन हैं। बेरोजगारों को रोजगार देने वाले तेजस्वी यादव हैं वो नौजवानों के आन-बान-शान हैं। 


राजद नेता ने इस दौरान तेजस्वी प्रसाद यादव चौक की घोड़े पर चढ़कर परिक्रमा की और तेजस्वी की फोटो को आरती उतारा और माता लक्ष्मी और गणेश की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 1008 मिट्टी के दिये जलाकर तेजस्वी बाबू की आरती उतारे हैं। भगवान से यह कामना हमने किया है कि तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री बने। जय तेजस्वी जय बिहार के नारों के साथ पूजा अर्चा करने वालों में कई मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल थे। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें