ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Politics: ‘घर में बैठकर पहलवानी कर रहे हैं RJD नेता’ लालू यादव पर उपेंद्र कुशवाहा का पलटवार

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने लालू यादव के बयान पर करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राजद नेता घर में बैठकर पहलवानी कर रहे हैं, जबकि जनता के दिल में एनडीए ही असली पहलवान है।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने लालू प्रसाद यादव द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए पोस्ट पर तीखा जवाब दिया है। लालू यादव ने अपने पोस्ट में दावा किया था कि तेजस्वी यादव ने अकेले ही एनडीए को परेशान कर दिया है।


इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने डेहरी के इंद्रपुरी में कहा कि राजद के लोग घर में बैठकर पहलवानी करते रहते हैं, जबकि जनता ने एनडीए के लिए अपने दिल में जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि जनता जिसे समर्थन देती है, वही असली पहलवान होता है। आज दिल्ली से लेकर बिहार तक की जनता एनडीए के साथ खड़ी है। 


कुशवाहा ने कहा कि लालू प्रसाद और उनके सहयोगी चाहे जितनी भी बयानबाज़ी कर लें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जनता के दिल में आज एनडीए ही असली पहलवान है। उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों काराकाट क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें