ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: कौन सा नशा कर के सो रही बिहार सरकार? बढ़ते अपराध पर तेजस्वी ने धो डाला, मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पूछा कि सरकार कौन सा नशा कर रही है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर बेड घोटाले का आरोप लगाते हुए लॉ एंड ऑर्डर पर गंभीर सवाल उठाए।

Bihar Politics
तेजस्वी का बड़ा हमला
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पूछा है कि सरकार कौन सा नशा कर के सो रही है। मुजफ्फरपुर समेत राज्य में बढ़ती रेप की घटनाओं को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर सवाल उठाए। साथी ही सरकारी अस्पतालों में बेड को लेकर चर रहे खेल का भी खुलासा कर दिया और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


तेजस्वी ने कहा है कि सिर्फ मुजफ्फरपुर के कुढनी में ही नहीं बल्कि सीतामढी में भी 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। पूरे बिहार में कोई ऐसा जिला नहीं है जहां इस तरह की घटनाएं नहीं हो रही हैं। हमें पता नहीं कि सरकार कौन से नशे में है और कौन सा नशा कर के सरकार सो रही है। पूरे बिहार मे अराजक स्थिति है और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। लॉ एंड ऑर्डर देखने वाला कोई नहीं है और पुलिस वसूली में लगी हुई है।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री हों या दो-दो डिप्टी सीएम हों उनको सिर्फ कुर्सी से मतलब है, ना कि उन्हें बिहार और बिहारियों से मतलब है। राज्य में हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। कुछ दिन पहले ही खगड़िया में रेप और हत्या की घटना सामने आई थी, पूर्णिया में बलात्कार हुआ, सीतामढ़ी में 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ है। खासकर मुजफ्फरपुर जिला में तो अपराध चरम पर पहुंच गया है। यह वही जिला है, जहां बालिका गृह कांड हुआ था।


तेजस्वी ने कहा कि लोगों को समझना होगा कि अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी अचेत अवस्था में हैं। ये नीति आय़ोग की बैठक में भी नहीं जाते हैं सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होते हैं। इनको बिहार और बिहारियों से कोई लेना देना नहीं है। राज्य में अपराध बेतहाशा बढ़ गया है लेकिन कहीं भी कोई समीक्षा बैठक तक नहीं हो रही है। राज्य में अगर ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा चलेगा तो यही हाल रहेगा। जब डीजीपी के हाथ में कुछ रहेगा ही नहीं तो वह क्या ही करेंगे।


उन्होंने कहा कि बिहार में पूरी तरह से सिस्टम कोलैप्स कर गया है। राज्य के सीएम थके हारे हो चुके हैं और बिहार अब इन लोगों से नहीं चल रहा है। देखा जाए तो बिहार में पुलिस की जांच का परफॉर्मेंस बेहद खराब है। बात अदालत तक पहुंचती है तो अपराधी कोर्ट से बेल लेकर बाहर आ जाते हैं। पुलिस अपराधियों को सजा नहीं दिला पा रही है। बिहार में भ्रष्टाचार के अलग मामले चल रहे हैं जिसकी सीबीआई और ईडी जांच कर रही है। बिहार में पूरी तरह से अलग तरह का माहौल हो गया है।


अंत में तेजस्वी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही हमको चुनौती दिया जा रहा था कि मैदान में आकर हमसे फरिया लीजिए, तो वे सिर्फ एक सवाल का जवाब दे दें कि 11 साल की बच्ची को बेड क्यो नहीं मिली। अस्पताल में भी जाते हैं तो क्रिकेट का स्कोर पूछते हैं। मंत्री का पीए सब तो बेड बेचवा है, आईजीआईएमएस में जाकर देखिए ये लोग कितना बेड बेचता है। जिसका कमीशन मंत्री तक को जाता है।

रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें