ब्रेकिंग
देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

तेजस्वी ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, स्पीकर विजय कुमार चौधरी से मिलने जा रहे हैं

PATNA : पिछले 4 घंटे से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर चल रहे हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

तेजस्वी ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, स्पीकर विजय कुमार चौधरी से मिलने जा रहे हैं
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पिछले 4 घंटे से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर चल रहे हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से मिलने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव के साथ उनकी पार्टी के अन्य बड़े नेता मुलाकात करने जाएंगे। तेजस्वी यादव को गोपालगंज जाने से सरकार ने रोक दिया था सरकार की तरफ से तेजस्वी यादव को यह बताया गया कि लॉकडाउन लागू होने के कारण उन्हें गोपालगंज जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।


तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष से मुलाकात का वक्त मांगा है और अब वह प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने जाएंगे। आपको बता दें कि राबड़ी देवी के आवास के बाहर पिछले 4 घंटे से हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। तेजस्वी यादव की गोपालगंज यात्रा को देखते हुए पुलिस बल की भारी तैनाती कर दी गई थी। सरकार ने उन्हें गोपालगंज जाने की इजाजत नहीं दी विधायकों को भी रोक दिया गया। जिसके बाद अब आरजेडी के विधायक राबड़ी आवास पर ही धरने पर बैठे हुए हैं।


तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों से कहा है कि वह विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे। फिलहाल तेजस्वी यादव ने कहा है कि विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए बिहार में लॉ एंड आर्डर की स्थिति खराब हो चुकी है। जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन मनमानी कर रहा है ऐसी स्थिति में विशेष सत्र बुलाकर इस मामले पर वह सदन के अंदर चर्चा चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें हाउस अरेस्ट करने का प्रयास किया जा रहा है और सरकार हक की लड़ाई लड़ने पर उनके खिलाफ दमनकारी नीति अपना रही है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें